मुखर्जी नगर की बिल्डिंग में लगी आग
Delhi Fire: दिल्ली (Delhi) के मुखर्जी नगर (Mukherjee Nagar Fire) स्थित एक बिल्डिंग में गुरुवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञान बिल्डिंग में कई कोचिंग सेंटर है. आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल था और खुद को बचाने के लिए छात्र खिड़की से कूदने लगे और इस दौरान चार छात्रों के घायल होने की खबर है. वहीं सूचना पाकर मौके पर दमकल की 11 गाडियां पहुंच गईं और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया.
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र रस्सी और तारों के सहारे बिल्डिंग से नीचे उतर रहे हैं और नीचे बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचा दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, इमारत में तीसरी मंजिल पर एक बिजली के मीटर में आग लगी थी. हालांकि, आग ज्यादा बड़ी नहीं थी लेकिन छात्र घबरा गए और जान बचाने के लिए बिल्डिंग के पिछले हिस्से से तारों और रस्सियों से सहारे नीचे उतरने लगे. कुछ ने खिड़की से भी छलांग लगा दी और इस दौरान चार छात्रों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग ज्यादा बड़ी नहीं थी और सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं. सभी छात्रों को बिल्डिंग से सुरक्षित निकाल लिया गया है. उन्होंने बताया कि किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई और आग पर काबू पा लिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…