लाइफस्टाइल

Heart Attack Sign: इन कारणों से पड़ते हैं दिल के दौरे, जानें हार्ट अटैक का क्या होता है संकेत

Heart Attack: भारत में पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामलों में काफी तेजी आई है आजकल तो 20 से 25 साल के युवा भी हार्ट का शिकार होते जा रहे हैं. यह बीमारी एक साइलेंट किलर बनती जा रही है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर हार्ट अटैक के मामले इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहें हैं. हाल के सालों में कई सेलिब्रिटीज भी हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. आजकल के दौर की व्यस्त जीवनशैली की वजह से अनियमित खानपान, जंक फूड का सेवन, धूम्रपान और शराब जैसी आदतें युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा रही हैं. इसके अलावा कोलेस्ट्रोल, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और तनाव जैसी बीमारियां भी हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाती हैं. बता दें कि ह्रदय रोग हर साल 1.79 करोड़ लोगों की जान लेता है.

क्या है हार्ट अटैक के लक्षण

दिल की मांसपेशियों को लगातार ऑक्सीजन के साथ रक्त की आवश्यकता होती है. यह रक्त तब अवरुद्ध होता है जब आपकी धमनियों में परत जमा हो जाती है और नसें बंद हो जाती हैं, जिसके कारण हार्ट अटैक की संभावना हो जाती है. हार्ट अटैक का सबसे प्राथमिक लक्षण है सीने में दर्द होना, जिसकी वजह से प्रेशर जैसा महसूस होने लगता है. जो केवल बांए तरफ नहीं बल्कि बीच में या दाएं तरफ भी होता है. यह दर्द चलने या फिजिकल एक्टिविटी के दौरान और भी बढ़ता है. सांस लेने में तकलीफ और पसीना आने लगता है. जोर-जोर से सांस लेना भी इसका एक लक्षण होता है.

ये भी पढ़े:Adipurush release: पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है ‘आदिपुरुष’, एडवांस बुकिंग के नंबर देख छूट जाएंगे पसीने

हार्ट अटैक के कारण

कई बार लोग दिल की बीमारी के संकेत को अनदेखा कर देते है जिसकी वजह से वह अपनी जान गवा बैठते हैं. दिल की बीमारी से होने वाले मौत के हर मामले में से एक में लोग शुरुआती चेतावनी पर गौर करना भूल जाते हैं लेकिन अगर आपको खुद में या अपने आस-पास के किसी भी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को बताएं. वजन बढ़ने से कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है और यह हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों में से एक है. डायबिटीज के मरीजों में औरों की तुलना में हार्ट अटैक की संभावना अधिक होती है. अधिक बीपी बढ़ना भी दिल का दौरा पड़ने का एक कारण है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

28 minutes ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

2 hours ago