बहू के चुनाव प्रचार में कलमा पढ़ने लगे BJP नेता
Rajendra Rathore Kalma: देश में हिंदुत्व की राजनीति करने वाली बीजेपी के नेता अब कलमा पढ़ने लगे हैं. यह नजारा राजस्थान के चुरू में दिखाई दिया. जहां भाजपा के सात बार विधायक रहे राजेंद्र राठौड़ अपनी बहू को जिला परिषद चुनाव जिताने के लिए एक सभा में ‘ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह’ पढ़ते नजर आए. अब उनके इस बयान पर भाजपा बैकफुट पर आ गई है. आनन-फानन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मैदान में उतरे और इसे कलमा मानने से इनकार कर दिया.
दरअसल राजस्थान में हो रहे जिला परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. हर कोई चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जी-जान लगा रहा है. इसी सिलसिले में राजेंद्र राठौड़ चुरू के पिथीसर गांव में पहुंचे. जहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा,
मेरा बस एक ही निवेदन है. खुदा एक है, भगवान एक है….ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह
राजेंद्र राठौड़ के कलमा पढ़ते ही सभा को सुनने पहुंचे लोग गदगद हो गए और राजेंद्र राठौड़ के समर्थन में तालियां बजाते हुए जयकारे लगाने लगे.
राजेंद्र राठौड़ ने पढ़ा कलमा…
राजस्थान में BJP के कद्दावर नेता राठौड़ का इस तरह से कलमा पढ़ना BJP समर्थकों में मायूसी भरने जैसा है …
दीन वालो ने आज तक BJP को वोट नहीं दिए
फिर ऐसी कोशिश क्यों …? https://t.co/xxHPOmwOgL
— Nehra Ji (@nehraji778) November 12, 2026
बता दें कि, ‘ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह’ को इस्लाम में पहला कलमा कहा जाता है. इसका अर्थ है कि अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं है और मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं.
राजेंद्र राठौड़ ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के प्रार्थना गीत की पंक्तियां भी गाईं. उन्होंने कहा कि ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सद्बुद्धि दे भगवान. जात-पात पूछे न कोई, हरि को भजे सो हरि का होई.
उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और हमारी रगों में दौड़ने वाला खून भी एक ही है. राठौड़ ने आगे कहा कि मुझे यह कहते हुए कोई संकोच नहीं है कि आज तक मैंने केवल इंसानियत और मोहब्बत फैलाई है. कभी नफरत नहीं.
राजेंद्र राठौड़ की बहू कनिका सिंह ने भी इससे पहले एक चुनावी सभा में लोगों का अभिवादन ‘अस्सलामु-अलैकुम’ कहकर किया था. वह चुरू जिला परिषद के वार्ड 23 से चुनाव लड़ रही हैं. इस वार्ड में बड़ी संख्या में कायमखानी मुस्लिम मतदाता रहते हैं.
कनिका के अलावा राजेंद्र राठौड़ के बेटे और भाजपा नेता पराक्रम राठौड़ भी जिला परिषद चुनाव लड़ रहे हैं. वह वार्ड 39 से उम्मीदवार हैं.
राजेंद्र राठौड़ के बयान पर सवाल उठने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बीच बचाव में आ पहुंचे. उन्होंने कहा, “यह कलमा नहीं है. कलमा एक अलग चीज है. लोगों को पता नहीं है इसलिए वे ‘कलमा’ शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं. मुझे पता है कि कलमा क्या है और मुझे उसका एक-एक शब्द याद है. यह बिल्कुल भी कलमा नहीं था. मैं यह तो नहीं कह सकता कि राजेंद्र जी को कलमा याद है या नहीं, लेकिन मुझे याद है.
इस मामले पर कांग्रेस ने भी भाजपा को घेरा है. पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा समाज को बांटने वाली है, लेकिन वोटों के लिए अब वे महात्मा गांधी के भजनों का पाठ कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा किसी अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट तक नहीं देती. लोग भाजपा के इरादों को समझ चुके हैं और समाज को बांटने वाली विचारधारा के खिलाफ वोट देंगे.
राजेंद्र राठौड़ राजस्थान की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं. वह 1990 से 2023 के बीच लगातार सात बार विधायक चुने गए. उन्होंने 1990 में जनता दल के टिकट पर चूरू विधानसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज की थी.
ये भी पढ़ें- गोधरा कांड पर फिर छिड़ी बहस, पूर्व SIT प्रमुख बोले- जांच में मिले थे साजिश के सबूत
इसके बाद 1993, 1998, 2003, 2008, 2013 और 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते. उन्हें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी नेता माना जाता है. वह 2013 से 2018 तक राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Earthquake In MP: मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.…
प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप महालनोबिस ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें…
Rakesh Asthana Godhra: सोनिया गांधी की किताब में गोधरा कांड को लेकर किए गए जिक्र…
Children's Day Celebration: बाल दिवस पर दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पुष्कला संगीत केंद्र की…
UP Voter List: उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी. 16…