गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए आत्मविश्वास के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हेमंत खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया.
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपने संविधान को लागू कर एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित की. गणतंत्र भारत की शक्ति, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक चेतना का मूल आधार है. उन्होंने आगे कहा कि संविधान से प्राप्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत नए आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और वर्ष 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक देश का स्वरूप और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बनेगा.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि भारत को विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति बनाने के संकल्प के साथ हर नगर और हर क्षेत्र को प्रगति की ऊंचाइयों तक ले जाया जा रहा है और देश के 77वें गणतंत्र वर्ष में यह संकल्प और अधिक दृढ़ हुआ है. देश और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक एवं कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे संविधान की भावना के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है. प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र ने सुशासन की मजबूत आधारशिला रखी है. आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादन तथा वैश्विक मंच पर भारत की सुदृढ़ पहचान निरंतर मजबूत हो रही है.
खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सुशासन, निर्णायक प्रशासन और जनकल्याण को नई गति और स्पष्ट दिशा मिली है. प्रदेश सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण को प्रोत्साहन देना तथा समग्र, संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है.
उन्होंने कहा कि निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक विस्तार, रोजगार सृजन, गरीब एवं किसान कल्याण के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है. इन्हीं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश में एक सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है. स्वतंत्रता और गणतंत्र की रक्षा करना तथा संविधान के मूल्यों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना प्रत्येक नागरिक का सर्वोपरि दायित्व है.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…
भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…