Rohtas Double Murder: बिहार में क्राइम का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. पुलिस के लाख दावों के बावजूद आपराधिक वारदातों में कमी नहीं दिख रही है. ताजा मामला बिहार के सासाराम का है. जहां डबल मर्डर ने इलाके को थर्रा दिया है.
जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना के डुमरिया गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो लोगों को गोली मार दी गई. दोनों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों की पहचान तिलौथू के उचैला गांव के रहने वाले 45 साल के रुपेश सिंह और तिलौथू के विनय प्रजापति के रूप में हुई है. दोनों जमीन के कारोबार में लगे हुए थे.
बताया जा रहा है कि रविवार को किसी विवादित जमीन को लेकर पंचायत रखी गई थी. दोनों पंचायत में पहुंचे तो दोनों को ताबड़तोड़ 10 गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप पप्पू सिंह के रूप में हुई है. वह कुख्यात अपराधी है.
दोनों मृतकों को डुमरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर पंचायत में बुलाया गया था. पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच गरमा-गरम बहस होने लगी. विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गोली मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस संबंध में एसपी रोहताश रौशन कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें- अब 50 लाख की BMW 30 लाख में मिलेगी! भारत-EU ट्रेड डील से कार प्रेमियों की लगेगी लॉटरी, जानें पूरी जानकारी
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि,
डुमरिया गांव में पप्पू सिंह नाम के व्यक्ति ने दो प्रॉपर्टी डीलरों को गोली मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई. मामले की जांच चल रही है. पप्पू सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों मृतक जिस वाहन से गांव पहुंचे थे, दोनों का शव उसी वाहन में मिला है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
फिलहाल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. सासाराम, मुफस्सिल थाना और आसपास के इलाकों से पुलिस बल को गांव में भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…
भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…
Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…
Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…