देश

‘एक कलम, एक पुस्तक और छात्र पूरी दुनिया बदल सकते हैं’, डॉ. राजेश्वर सिंह ने यूपी के सरोजनीनगर में साझा किए गए राष्ट्र-सेवा के विचार

UP News Today: यूपी में सरोजनीनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और समाजसेवी डॉ. राजेश्‍वर सिंह (MLA Rajeshwar Singh) ने आज भागीरथी एनक्लेव-अवध विहार योजना के RWA सदस्यों संग ‘चाय पर चर्चा’ की. इस दौरान उन्‍होंने राष्ट्र की प्रगति के संबंध में सबसे विचार साझा किए.

डॉ. सिंह ने चर्चा के दौरान कहा, ‘मेरा भागीरथी एवं सरोजनीनगर के सभी RWA से आग्रह है कि एक गांव गोद लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें. मेरे कार्यालय से समन्वय स्थापित करें, इस पुण्य कार्य के लिए उन्हें हर आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराया जाएगा.’

डॉ. सिंह ने कहा, ‘किताबें अपने आप में सारी दुनिया समेटे रहती हैं, इसलिए सरोजनीनगर के सभी RWA में लाइब्रेरी स्थापित करना मेरा लक्ष्य है, आज भागीरथी एनक्लेव में बच्चों और सभी सदस्यों के लिए 170 से अधिक विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदान की.’

उन्होंने कहा, ‘मेरा प्रयास सरोजनीनगर परिवार के सभी सदस्यों को प्रगति के हर अवसर-हर संसाधन उपलब्ध कराना है, भागीरथी एनक्लेव के युवाओं को Cricket Kit प्रदान की.’

डॉ. सिंह ने कहा, ‘भाजपा का संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, नए भारत की रूपरेखा है. यह देश सेवा का रोड मैप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की गारंटी है.’

उन्होंने एक ट्वीट में तस्‍वीरें साझा करते हुए कहा, ‘आज हमने भागीरथी एनक्लेव में आयोजित चाय पर चर्चा के दौरान उपस्थित सदस्यों में भाजपा का संकल्प पत्र वितरित कर लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की.’

चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान भागीरथी आरडब्लूएस कार्यकारणी की सदस्य पूजा सिंह, विद्या सिंह, अशोक कुमार, रेनू वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, रंजना मिश्रा, वंदना मिश्रा, कृष्ण गोपाल द्विवेदी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़िए— CM योगी से मिले समाजसेवी राजेश्‍वर सिंह, सरोजनीनगर में यूपी के पहले EV बस प्लांट का भूमिपूजन, करोड़ों की परियोजना को स्वीकृति

Bharat Express Desk

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

5 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

13 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

29 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

42 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago