महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद.
Mathura News: मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर मुगलों के शाही ईदगाह का सर्वे कराने की हिंदू पक्ष की मांग पर अदालत सुनवाई कर रही है। आज शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर लगी अंतरिम रोक को सुप्रीम कोर्ट ने जारी रखने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि सभी पक्षकारों को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया है। अब कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 5 अगस्त को करेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि इस केस में हिंदू पक्ष की ओर से दायर मुकदमे की मेन्टेनबिल्टी पर सवाल खड़े करने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका पर हाईकोर्ट 16 अप्रैल को सुनवाई करने जा रहा है। 2022 में इस जगह को श्री कृष्ण जन्मभूमि घोषित किए जाने की मांग वाली याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 11 जनवरी को न्याय के हित में निर्देश दिया था कि हिंदू वादी द्वारा दायर एक अर्जी पर 15 मुकदमों को एक साथ जोड़ दिया जाए। हिंदू पक्ष ने हाइकोर्ट में अपने आवेदन में कहा था कि दीवानी न्यायाधीश मथुरा के समक्ष 25 सितंबर, 2020 को दायर मूल मुकदमे और 13.37 एकड़ जमीन से संबंधित अन्य मुकदमों को समाहित कर दिया जाए।
— भारत एक्सप्रेस
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…