BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का किसानों पर विवादित बयान
Rewa MP Janardan Mishra: जो किसान दिन-रात मेहनत करके लोगों का पेट भरता है, उन्हीं किसानों को लेकर मध्य प्रदेश के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कुछ ऐसा बोल दिया कि अब बवाल मच गया है. किसान भाजपा सांसद मिश्रा को भर-भर कर सुना रहे हैं. किसानों का कहना है कि अगर भाजपा सांसद ने माफी नहीं मांगी तो वो आंदोलन पर उतर आएंगे.
दरअसल भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो सफेद कुर्ता, बेज रंग की जैकेट और चश्मा पहने भाषण देते नजर आ रहे हैं. अपने भाषण में सांसद किसानों को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक बातें करते नजर आ रहे हैं.
जनार्दन मिश्रा कहते हैं,
किसान सिर्फ 3 महीने ही मेहनत करता है और 9 महीने ताश खेलता है. वो गुटखा खाता है, बोतल (दारू) पीता है, चोंगी पीता है
यह रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा जो अक्सर आपको तो टॉयलेट साफ़ कर दिख जाए करते हैं हैं अब इन्होंने किसानों को भी साल में नौ महीने जुआरी शराबी सब कह डाला सुन लीजिए।
#Rewa #MadhyaPradesh #JanardanMishra https://t.co/0TTIYgd9OX— Manoj Manu (@ManojManuIN) November 9, 2026
भाजपा सांसद का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने बीजेपी सांसद को खूब बुरा-भला कहा. कई यूजर्स ने लिखा कि खेती कोई तीन महीने का काम नहीं है. बीज बोने से लेकर खेत की तैयारी, सिंचाई, खाद, कीटनाशक, फसल की देखभाल, कटाई और मंडी में बिक्री तक किसान पूरे साल काम करता है.
कुछ यूजर्स ने सांसद को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें एक दिन धूप में खेत में काम करके देखना चाहिए. तब खेती की मेहनत का अंदाजा होगा. किसानों का कहना है कि खेती के साथ मौसम, कर्ज और फसल के दाम जैसी कई चुनौतियां भी जुड़ी रहती हैं.
जनार्दन मिश्रा अपने बेतूके बयानों और कारनामों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं. इससे पहले वो अपने हाथों से पब्लिक टॉयलेट साफ करते नजर आए थे. तब भी लोग खूब चटकारे ले रहे थे. लेकिन इस बार उनका पासा गलत जगह चल गया. किसान अब भाजपा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं.
ये भी पढ़ें- अमित शाह से मिले सूर्यकुमार यादव, परिवार के साथ पहुंचे गृह मंत्री के आवास, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात
किसान और किसान संगठनों ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के इस बयान को उनका अपमान बताया है. उन्होंने सांसद को अल्टीमेटम दिया है कि अगर वो अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो किसान संगठन आंदोलन पर उतरेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
E30 Petrol: कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल के सैंपल में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा…
Sanatan Pandey: अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या दौरे की चर्चाओं के बीच सपा…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के निलंबन को लेकर एक अहम टिप्पणी की…
Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के चर्चे चारों तरफ…
Delhi Chhath Puja Holiday: दिल्ली में छठ पूजा के लिए 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश…
Pakistan Scam: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर ऑडिट रिपोर्ट…