र्यकुमार यादव ने परिवार के साथ की अमित शाह से मुलाकात
Suryakumar Yadav Meet Amit Shah: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस खास मुलाकात में सूर्यकुमार यादव अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. मुलाकात के बाद भारतीय कप्तान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने अमित शाह के व्यक्तित्व और अलग-अलग विषयों पर उनकी समझ की तारीफ करते हुए कहा कि इस बातचीत से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला.
सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा,
मुझे अपने परिवार के साथ माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से मिलकर खुशी हुई. यह उन खास मुलाकातों में से एक थी, जो इंसान को सोच और समझ की नई सीमाओं से परिचित कराती हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर खेल और आध्यात्म तक, कई अलग-अलग विषयों पर उनकी गहरी सोच और दूरदर्शी नजरिये से मैं बेहद प्रेरित हुआ.

टी20 क्रिकेट में शानदार रहा है सूर्यकुमार का सफर
सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित टी20 बल्लेबाजों में शामिल हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की क्षमता के कारण उन्हें ‘मिस्टर 360 डिग्री’ के नाम से भी जाना जाता है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है. इस फॉर्मेट में वह चार शतक और 25 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन है.
कप्तान बनकर जिता दिया वर्ल्ड कप
सूर्यकुमार ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम में खास जगह बनाई. साल 2022 और 2023 में उन्हें आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, भारत ने दोहराया शांति और कूटनीति का संदेश
कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद भी सूर्यकुमार का प्रदर्शन और नेतृत्व चर्चा में रहा है. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2025 एशिया कप और 2026 टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. हालांकि उन्हें टी20 स्कॉड से अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर की खूब किरकिरी हुई. अब अमित शाह के साथ उनकी यह मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



