देश

“इंडी अलायंस बिहार का दुश्मन”, बीड़ी विवाद पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस को जमकर झाड़ा, जानें क्या कहा

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने बीड़ी विवाद पर कांग्रेस को घेरा है. कांग्रेस केरल इकाई ने बीड़ी की तुलना बिहार से कर दी थी. केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी थी. इस पर भाजपा सांसद मनोज तिवारीने इंडी अलायंस को बिहार का दुश्मन करार दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र आप उठाकर देख लीजिए, उसने हमेशा बिहार के लोगों का अपमान किया है.

Manoj Tiwari ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बिहार की राजधानी पटना पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान इंडी अलायंस विशेषकर कांग्रेस पर बिहार के लोगों का अपमान करने और राज्य के विकास को रोकने का आरोप लगाया है.

उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहारियों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे और इस दौरान प्रियंका गांधी के हंसने का जिक्र किया.

“अपमान करने का इतिहास है कांग्रेस का”

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दावा किया कि कांग्रेस का इतिहास बिहार के लोगों का अपमान करने का रहा है. उन्होंने एनडीए सरकार के तहत बिहार के विकास कार्यों- पुल निर्माण, मखाना व्यवसाय और मधुबनी पेंटिंग के प्रचार का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है.

उन्होंने तेजस्वी यादव और विपक्ष पर बिहार के विकास को बाधित करने और नकारात्मक छवि बनाने का आरोप लगाया. भाजपा सांसद ने दावा किया कि मोदी-नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता.

भारत को कोई दबा नहीं सकता- Manoj Tiwari

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल के बयानों का हवाला देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को ऐसी स्थिति में ला दिया है, जहां कोई देश उसे दबा नहीं सकता. पीएम मोदी ने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी और ट्रंप के उन प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया जो भारतीय किसानों के लिए नुकसानदायक थे. उन्होंने कहा कि भले ही ट्रंप नाराज हों, भारत अपने किसानों का नुकसान नहीं होने देगा.

यह भी पढ़ें- निकल गई सारी हेकड़ी, बैकफुट पर आए ट्रंप! पीएम मोदी और भारत को लेकर अब दिया बहुत बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

भाजपा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी देशों के साथ अच्छे और पारदर्शी संबंध बनाए हैं, जिसका उद्देश्य भारत का भला करना है न कि किसी देश को नुकसान पहुंचाना. उन्होंने ट्रंप के बयान का जिक्र किया, जिसमें ट्रंप ने मोदी को दोस्त कहकर उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी असहमतियों को सुलझा लिया जाएगा और मोदी की वैश्विक कूटनीति बेदाग और पारदर्शी बनी रहेगी.

“जीएसटी सुधार से जनता को तोहफा मिला”

जीएसटी स्लैब में हाल के बदलावों को ऐतिहासिक कदम बताते हुए उन्होंने सरकार की सराहना की. उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई दूसरा देश ऐसा नहीं है जो टैक्स में इतनी रियायत देता हो. उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी वस्तुओं पर जीएसटी शून्य करने के फैसले को दीपावली से पहले जनता के लिए उपहार करार दिया.

भाजपा सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश की जनता जानती है कि कौन उनके भले के लिए काम कर सकता है.

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान विपक्ष के मुद्दों पर भाजपा सांसद ने कहा कि वोट का डाका डालने का काम विपक्षी दल करते थे. उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटिंग का अधिकार देने की बात पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों से पूछा जाए कि क्या वे इसे सही मानते हैं. उन्होंने राहुल गांधी और उनकी टीम पर बिहार के साथ मजाक करने का आरोप लगाया.

चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा- Manoj Tiwari

उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने और भ्रामक दावे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है और किसी भी वैध भारतीय नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा.

राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर से बिहार के विकास को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के 15 साल के कार्यकाल, जिसे जंगलराज कहा गया, इस बारे में भी जवाब देना चाहिए. मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने तेजस्वी से अपने पिता के शासनकाल का हिसाब मांगते हुए कहा कि उस दौर में बिहार में विकास ठप था और अपराध चरम पर था.

तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की सड़कों पर जाएं, जहां विकास हुआ है, लेकिन तेजस्वी को यह दिखाई नहीं देता.उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी को अपने क्षेत्र में सड़कों पर चलते समय विकास देखना चाहिए, लेकिन वे केवल आलोचना करते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

39 minutes ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

51 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 hours ago