बीजेपी सांसद मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “2025 की बहुत-बहुत बधाइयां! शुभकामनाएं! मैं मनोज तिवारी, आप सभी को नए साल की ढेर सारी बधाई देता हूं. यह अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से नया साल है, लेकिन पूरी दुनिया इसे मना रही है. अगर आपका 2024 साल अच्छा था, तो क्यों न इसे और भी बेहतर बनाया जाए? 2025 को भी उतना ही शानदार बनाएं.
मैं प्रार्थना करता हूं कि इस नए साल में आपको जितनी खुशियां चाहिए, वो सभी मिलें. देवी जगदंबा से यही दुआ है. यह वीडियो आपके मोबाइल तक पहुंच रहा है, क्योंकि आप हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व रखते हैं. आपका स्नेह, आशीर्वाद, और प्यार हमारे ऊपर हमेशा बना रहे, हमारे साथीगण और हमारी पार्टी पर भी यह बना रहे, और हमारे पूरे परिवार पर भी यह आशीर्वाद बना रहे.
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हाल में ही आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे. मनोज तिवारी ने कहा कि संजय सिंह द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों की जांच होनी चाहिए और यदि किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीति में झूठ बोलने का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और आरोप लगाने वाले को सबक सिखाना जरूरी है.
मनोज तिवारी ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के वोट बनाने की भी कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि दिल्ली और अन्य हिस्सों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को वोटर बनाने का काम किसी ने किया तो उसे सजा मिलनी चाहिए. भाजपा का स्टैंड है कि घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को वोटर नहीं बनाया जा सकता.
अगर किसी ने ऐसा किया है तो उनका वोट काटा जाए और जिस अधिकारी ने वोट बनवाया है, उसे सजा दी जाए, जेल हो, और जो प्रतिनिधि, चाहे वह विधायक हो या सांसद हो, उसने उस वोट को बनाने के लिए कोई कागजात दिए हैं, तो उनसे भी पूछताछ हो और उन्हें भी सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल घुसपैठियों के वोट बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…