देश

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

Bihar Development: बिहार को अंतरराष्ट्रीय निवेश और तकनीकी सहयोग का नया केंद्र बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है. इसके तहत बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच आर्थिक, औद्योगिक, शैक्षणिक और संस्थागत साझेदारी को मजबूत करने के लिए Korea-India Bridge 2026 का आयोजन किया गया. सोमवार, 23 नवंबर 2026 को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के मागोक स्थित LG Science Park में इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस मंच पर बिहार की विकास संभावनाओं, निवेश के अवसरों और कोरियाई तकनीक के इस्तेमाल से राज्य में विकास को गति देने पर चर्चा हुई.

बिहार के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए कुमोद कुमार

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पीएचडीसीसीआई बिहार के अध्यक्ष और चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना (CIMP) के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (CAO) श्री कुमोद कुमार बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह 22 से 29 नवंबर 2026 तक दक्षिण कोरिया की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरान उनका उद्देश्य कोरियाई कंपनियों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों और तकनीकी संगठनों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाशना है. कार्यक्रम के ‘बिहार की क्षमता’ (Bihar’s Potential) शीर्षक वाले मुख्य सत्र में राइजिंग बिहार 2026 का परिचयात्मक वीडियो प्रदर्शित किया गया. इसके बाद कुमोद कुमार और वॉलमार्ट के मानव संसाधन एवं प्रौद्योगिकी निदेशक नचिकेता कुमार ने अपने विचार रखे. आयोजकों में शामिल अमिताभ केशव ने भी बिहार की आर्थिक और औद्योगिक विकास क्षमता के बारे में जानकारी दी.

निवेश और तकनीकी सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

Korea-India Bridge 2026 का आयोजन ADBC Global, Circle Tour और Shilla Corp की ओर से किया गया है. इस मंच का मुख्य उद्देश्य बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच व्यावसायिक और संस्थागत सहयोग के नए रास्ते खोलना है. इसके जरिए सतत शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण, शिक्षा, नवाचार और तकनीक आधारित विकास के क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ावा देने की योजना है. इस पहल के माध्यम से बिहार को भारत में निवेश और व्यापार के एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित करने पर भी जोर दिया जा रहा है. इसके तहत कोरियाई कंपनियों और बिहार के संभावित साझेदारों के बीच पहले से तय व्यावसायिक बैठकों के जरिए ठोस सहयोग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं.

कोरियाई कंपनियों और विश्वविद्यालयों से करेंगे मुलाकात

कुमोद कुमार अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान दक्षिण कोरिया की प्रमुख कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, विश्वविद्यालयों और प्रतिष्ठित संस्थानों का दौरा करेंगे. इन बैठकों में तकनीकी साझेदारी, निवेश, तकनीक हस्तांतरण और संभावित पायलट प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी. इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग, विद्यार्थियों और शिक्षकों के आदान-प्रदान तथा संयुक्त अनुसंधान की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा. यात्रा के दौरान नेटवर्किंग बैठकें भी आयोजित होंगी, जिनमें प्रस्तावित योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कार्ययोजना और समय-सीमा तय करने पर जोर रहेगा.

बिहार की विकास क्षमता पर क्या बोले कुमोद कुमार?

इस अवसर पर कुमोद कुमार ने कहा कि Korea-India Bridge 2026 बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इसके जरिए ज्ञान के आदान-प्रदान, तकनीकी सहयोग और संस्थागत साझेदारी को नई दिशा मिल सकती है. उन्होंने कहा कि बिहार में सतत शहरी विकास, औद्योगिक विस्तार, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. वहीं, दक्षिण कोरिया स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, उन्नत तकनीक, विनिर्माण और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में काफी आगे है. ऐसे में दोनों के बीच सहयोग से बिहार में निवेश, कौशल विकास और तकनीकी क्षमता बढ़ाने के नए अवसर पैदा हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में कोरियाई कंपनियों के लिए व्यापारिक साझेदारी, बुनियादी ढांचे के विकास और तकनीकी सहयोग की अच्छी संभावनाएं मौजूद हैं.

CIMP के लिए भी खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय सहयोग के रास्ते

चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना के निदेशक प्रोफेसर डॉ. राणा सिंह ने कहा कि इस आयोजन में संस्थान की भागीदारी से बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच शैक्षणिक एवं औद्योगिक संबंध मजबूत होंगे. उन्होंने बताया कि इससे प्रबंधन शिक्षा, उद्यमिता, नवाचार, कौशल विकास और अनुप्रयुक्त अनुसंधान के क्षेत्र में कोरियाई विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के साथ सहयोग के अवसर मिलेंगे. साथ ही शिक्षकों और छात्रों के आदान-प्रदान, संयुक्त शोध परियोजनाओं और अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा करने का रास्ता भी खुलेगा.

29 नवंबर 2026 को समाप्त होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य केवल बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी और ठोस परियोजनाओं की नींव रखना है. इससे आने वाले समय में बिहार के औद्योगिक और आर्थिक विकास को अंतरराष्ट्रीय सहयोग का लाभ मिलने की उम्मीद है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

16 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

19 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

28 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

29 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

39 minutes ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

53 minutes ago