देश

दिल्ली स्कूलों में बम धमकी पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का आरोप, AAP और कुछ NGOs के रिश्तों पर उठाए सवाल

दिल्ली में स्कूलों में बम धमकी मिलने के बाद भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में मिली धमकियों को एक नाबालिग ने भेजा था. जांच के बाद यह पता चला कि इस नाबालिग के माता-पिता और अभिभावक कुछ NGOs से जुड़े हुए हैं, जो अफज़ल गुरु की फांसी का विरोध करने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं.

त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि अगर यह नाबालिग अपनी मर्जी से ऐसा कर रहा है, तो उसे किस तरह की शिक्षा दी जा रही है? या फिर वह केवल एक मोहरा है और उसके माता-पिता तथा ये NGOs दिल्ली में माहौल बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं?

इसके अलावा, त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर भी आरोप लगाए और कहा, “हम सभी जानते हैं कि AAP का कुछ NGOs के साथ गहरा रिश्ता है, जो अफज़ल गुरु की फांसी का विरोध करते रहे हैं. फरवरी 2015 में अफज़ल गुरु की पुण्यतिथि पर ‘टुकड़े-टुकड़े’ के नारे लगे थे और AAP ने महीनों तक इस मामले की फाइल बंद रखी थी. क्या ये NGOs AAP से जुड़े हुए हैं? क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी के माता-पिता ने अफज़ल गुरु की दया याचिका का समर्थन किया था? क्या इन दोनों के बीच कोई सीधा संबंध है?”

त्रिवेदी ने आगे कहा, “क्या AAP इस मामले में शामिल है? मैं अरविंद केजरीवाल से आग्रह करता हूं कि वह सामने आकर स्पष्ट करें कि इन NGOs से AAP का क्या संबंध है. अगर नाबालिग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, तो ये NGOs देश के बच्चों के दिमाग में कौन सा जहर घोल रहे हैं?” उन्होंने AAP से स्पष्ट उत्तर की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जवाब नहीं मिलता, तो शंका और बढ़ेगी.


ये भी पढ़ें :  केरल में दलित लड़की के साथ पांच साल तक यौन शोषण केस में अब तक 44 आरोपी गिरफ्तार, 13 की तलाश में पुलिस


–भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago