Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

केरल में दलित लड़की के साथ पांच साल तक यौन शोषण केस में अब तक 44 आरोपी गिरफ्तार, 13 की तलाश में पुलिस

केरल के पथानमथिट्टा जिले में दलित लड़की के कथित यौन शोषण मामले में अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Photo

प्रतीकात्मक फोटो.

केरल के पथानमथिट्टा जिले में दलित लड़की के कथित यौन शोषण मामले में अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में कुल 59 आरोपियों के खिलाफ 30 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. जिला पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एस अजीता बेगम, जो इस जांच की निगरानी कर रही हैं, ने जानकारी दी कि अभी 13 और लोगों को गिरफ्तार करना बाकी है.

 रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

DIG अजीता बेगम ने बताया कि दो आरोपी इस समय विदेश में हैं और उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा उनके खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करने की योजना है. “हम किसी भी आरोपी को बख्शेंगे नहीं और उन्हें कानून के सामने पेश करेंगे.”

इंस्टाग्राम के जरिए जान-पहचान

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पीड़िता से एक निजी बस स्टैंड पर मुलाकात की थी और उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर यौन शोषण किया गया. पुलिस के अनुसार, पीड़िता को पिछले साल 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान एक युवक इंस्टाग्राम के माध्यम से जानता था. वह उसे रन्नी स्थित एक रबर प्लांटेशन में ले गया, जहां तीन अन्य आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया.

अस्पताल में भी हुआ शोषण

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के साथ कम से कम पांच बार गैंगरेप हुआ, जिसमें एक घटना जनवरी 2024 में पथानमथिट्टा जनरल अस्पताल के भीतर कार में हुई थी. पीड़िता, जो अब 18 साल की है, ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले पांच वर्षों में उसके साथ 62 व्यक्तियों ने यौन शोषण किया.

परामर्श सत्र के दौरान हुआ खुलासा

मामला तब सामने आया जब पीड़िता के शिक्षकों ने उसकी बदली हुई मनोस्थिति के बारे में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचित किया. इसके बाद कमेटी ने परामर्श सत्र के दौरान लड़की से जानकारी हासिल की और पुलिस को सूचना दी.

SIT में 30 से अधिक अधिकारी शामिल

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व पथानमथिट्टा के डिप्टी एसपी पी एस नंदकुमार कर रहे हैं. जिला पुलिस प्रमुख वी जी विनोद कुमार की देखरेख में यह टीम काम कर रही है. SIT में 30 से अधिक अधिकारी शामिल हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं. DIG बेगम ने बताया कि सबरीमाला तीर्थयात्रा समाप्त होने के बाद SIT में और अधिक पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा.

वैज्ञानिक तरीके से होगी जांच

DIG बेगम ने कहा, “हम एक ठोस और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रहे हैं. कोई भी आरोपी हमारी पकड़ से बाहर नहीं रहेगा. सभी को न्याय के दायरे में लाया जाएगा.”

यह मामला केरल में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताओं को बढ़ा रहा है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वे जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाएंगे.


इसे भी पढे़ं- केरल में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक यौन शोषण का मामला: राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया सख्त संज्ञान


-भारत एक्स्प्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest