Har Ghar Swadeshi Call : भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ अभियान को तेज कर दिया है. मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह ने कार्यालय परिवार के सभी सदस्यों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ दिलाई.
कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे. अरुण सिंह ने इसे महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्वदेशी विचारधारा का आधुनिक संस्करण बताया. उन्होंने कहा, “आजादी से पहले 1905 के बंग-भंग आंदोलन में स्वदेशी ने अंग्रेजों को झुकाया था. आज प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में यह अभियान फिर जनांदोलन बन रहा है. जब नेतृत्व पर भरोसा होता है, जनता हृदय से जुड़ती है. कोरोना काल में जनता कर्फ्यू इसका जीता-जागता उदाहरण है.”
उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में स्वदेशी हथियारों की सफलता को आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया. ब्रह्मोस, आकाश मिसाइलों का निर्यात और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत का विश्व में दूसरा स्थान इसका प्रमाण है. उन्होंने आंकड़ों से समझाया कि 2014 से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर पर सालाना 2.5 लाख करोड़ रुपए खर्च होते थे, जो अब 12.5 लाख करोड़ रुपए हो गए. 1,550 पुराने कानून खत्म और 35,000 अनुपालन हटाए गए, जिससे ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ का मंत्र साकार हुआ. परिणामस्वरूप भारत 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और दो वर्षों में तीसरे स्थान पर पहुंचेगा. गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट इसका नया अध्याय है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर देशभर में सम्मेलन, महिला सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं. हर घर में स्वदेशी स्टीकर लगाने की योजना है. उन्होंने कहा, “स्वदेशी सिर्फ उत्पाद नहीं, जीवनशैली है. विदेशी सामान की जगह भारतीय विकल्प चुनें, गांव-कारीगर को मजबूत करें, युवाओं को रोजगार दें. यही सच्चा राष्ट्रवाद है.”
शपथ ग्रहण के दौरान सभी ने प्रतिज्ञा ली, “मैं भारत माता की सेवा के लिए दैनिक जीवन में स्वदेशी अपनाऊंगा, विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करूंगा, स्थानीय उद्योगों को प्राथमिकता दूंगा, भारतीय भाषा-परंपरा को बढ़ावा दूंगा और विकसित भारत के संकल्प में योगदान दूंगा.”
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव का ‘महा-रिस्क’! ‘फ्रेश एंट्री’ में NDA से आगे महागठबंधन, PK ने तोड़ा रिकॉर्ड; क्या बदलेगा समीकरण?
Also Follow Bharat Express on Youtube
अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…