Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य का सियासी पारा तेजी से चढ़ता जा रहा है। सत्ता और विपक्ष दोनों ही ओर से प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य एनडीए नेता जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटे हैं, वहीं विपक्षी महागठबंधन भी पूरी ताकत से मैदान में उतर चुका है।
अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर से बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दौरान वे राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त सभाएं करेंगे ।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के सकरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सकरा में राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी उमेश कुमार राम के समर्थन में प्रचार करेंगे, जबकि दरभंगा में वे राजद और महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में जनता से मतदान की अपील करेंगे।
महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। वे लगातार एनडीए सरकार पर हमले बोल रहे हैं और बेरोजगारी, महंगाई व शिक्षा जैसे मुद्दों को चुनावी एजेंडा बना रहे हैं। अब जब राहुल गांधी उनके साथ मंच साझा करेंगे तो महागठबंधन के द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे और ज्यादा जोर पकड़ेंगे
गौरतलब है कि राहुल और तेजस्वी की संयुक्त सभाओं से ठीक एक दिन पहले, 28 अक्टूबर यानी आज महागठबंधन का साझा घोषणापत्र जारी किया जाएगा, जिसमें रोजगार, किसानों के हित और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की संभावना है।
यह दौरा राहुल गांधी की हालिया ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बाद हो रहा है। इस यात्रा में राहुल ने 16 दिनों तक बिहार में रहकर 1300 किमी की दूरी तय की थी। उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर “वोट चोरी” के आरोप लगाए और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। अब वे एक बार फिर बिहार लौट रहे हैं, लेकिन इस बार प्रत्यक्ष रूप से चुनाव प्रचार के लिए।
29 अक्टूबर: सकरा (मुजफ्फरपुर) और दरभंगा (तेजस्वी यादव के साथ)
30 अक्टूबर: बरबीघा (नालंदा)
2 नवंबर: खगड़िया
4 नवंबर: पूर्णिया और बहादुरगंज
5 नवंबर: औरंगाबाद और वजीरगंज
7 नवंबर: फोरबिसगंज और बरारी
1 नवंबर: बछवाड़ा और बेलदौर
3 नवंबर: लखीसराय और रोसड़ा
6 नवंबर: गोविंदगंज और चनपटिया
8 नवंबर: कड़वा और कस्बा
31 अक्टूबर: कुचायकोट
3 नवंबर: अमरपुर
5 नवंबर: कुटुंबा
बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे।
पहला चरण: 6 नवंबर — 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान
दूसरा चरण: 11 नवंबर — 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान
मतगणना: 14 नवंबर
इन दोनों चरणों में कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं।
बिहार की जनता विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य , पलायन और महंगाई जैसे मुद्दों पर निर्णय करेगी। एक ओर एनडीए सरकार अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिना रही है, वहीं महागठबंधन “बदलाव” का नारा देकर जनता को आकर्षित करने में जुटा है।
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…