देश

भाजपा वार्ता का नया अंक जारी, कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक ऊर्जा का सशक्त माध्यम- नीलिमा देवी

गुवाहाटी: भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश के आधिकारिक मुखपत्र “भाजपा वार्ता” के दशम वार्षिक खंड के अष्टम अंक का शनिवार को गुवाहाटी के बशिष्ठ स्थित प्रदेश मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में गरिमापूर्ण वातावरण में विधिवत लोकार्पण किया गया. समारोह में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने “भाजपा वार्ता” को संगठन की विचारधारा, उपलब्धियों और जनसरोकारों को समाज तक पहुंचाने वाला एक महत्वपूर्ण वैचारिक मंच बताया.

इस प्रकाशन का औपचारिक विमोचन असम सरकार की पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन तथा लोक उपक्रम मंत्री और भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलिमा देवी ने किया. इस अवसर पर भाजपा असम प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज बरुआ तथा प्रदेश सचिव महेश देउरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री नीलिमा देवी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में ‘भाजपा वार्ता’ ने केवल एक संगठनात्मक पत्रिका के रूप में ही नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक मजबूत वैचारिक मंच के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है. उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में कार्यकर्ताओं को तथ्यों, विचारों और संगठन की नीतियों से जोड़ने में इस प्रकाशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा कि यह मुखपत्र भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, विकासोन्मुख नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों का प्रामाणिक दस्तावेज है. इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की गहन जानकारी प्राप्त होती है, जिससे वे समाज के बीच अधिक प्रभावी ढंग से अपनी बात रख पाते हैं.

वैचारिक आधार से मजबूत होता है संगठन

नीलिमा देवी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती केवल चुनावी सफलता से नहीं, बल्कि उसके वैचारिक आधार और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं से तय होती है. “भाजपा वार्ता” इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं को ज्ञान, प्रेरणा, वैचारिक स्पष्टता और राजनीतिक जागरूकता प्रदान करने का कार्य कर रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी यह प्रकाशन संगठन और समाज के बीच संवाद का एक प्रभावी सेतु बना रहेगा.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने भी “भाजपा वार्ता” की निरंतरता और उसकी वैचारिक भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी मुद्रित वैचारिक साहित्य का अपना अलग महत्व है और इस प्रकार के प्रकाशन संगठन के इतिहास, विचार और गतिविधियों को संरक्षित रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं.

समारोह का संचालन भाजपा असम प्रदेश मीडिया विभाग के सह-संयोजक डॉ. ध्रुव ज्योति ठाकुरिया ने किया. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने नए अंक के नियमित अध्ययन तथा इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें- PM मोदी के संदेश का निरंजनी अखाड़े ने किया समर्थन: स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज बोले- अमर्यादित भाषा सनातन परंपरा के खिलाफ

-भारत एक्सप्रेस

अतुल यादव (रवि), एडिटर क्राइम

Recent Posts

मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दिसंबर को करेगा सुनवाई

मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 9 या…

5 minutes ago

‘पांच विश्वविद्यालयों वाला जिला बना गोरखपुर…’ सीएम योगी ने रखी नई नॉलेज कैपिटल की आधारशिला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज में उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी…

10 minutes ago

गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 792 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 792 करोड़ रुपये से…

23 minutes ago

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में घिरे भूषण बाड़ा को CM का साथ? बीजेपी ने मांगी न्यायिक जांच, कांग्रेस ने विपक्ष को घेरा

Bhushan Bara Rape Case: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के घर काम करने वाली नाबालिग युवती…

41 minutes ago