देश

श्रीनगर के नौगाम थाने में ब्लास्ट, अब तक 9 की मौत; क्या है दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन?

Blast in Srinagar: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात एक बड़ा विस्फोट हुआ है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और 29 लोग घायल हुए हैं. विस्फोट इतना जोरदार था कि इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है और आसपास की खिड़कियां तक हिल गईं. जानकारी के अनुसार, विस्फोट थाना परिसर में रखे गए अमोनियम नाइट्रेट में हुआ है, जिसकी जांच फॉरेंसिक टीम कर रही थी. यह विस्फोटक दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के मामले में जब्त किया गया था, जिसमें जम्मू कश्मीर का कनेक्शन सामने आया था.

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच शुरू कर दी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज चल रहा है. यह विस्फोट जैश-ए-मोहम्मद के ‘सफेदपोश’ टेरर मॉड्यूल की जांच के केंद्र में हुआ है जो दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के मामले में भी शामिल था. पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे नौगाम थाना परिसर में ही पूछताछ की जा रही थी.

Srinagar में आतंकवादी हमला नहीं है

शुरुआती जानकारी में साफ हो गया है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं है. बाताया जा रहा है कि शुक्रवार 14 नवंबर की देर रात पुलिस स्टेशन के अंदर या उसके आस-पास एक विस्फोट हुआ था. थाना परिसर में पहले से ही आतंकी मॉड्यूल की जांच की जा रही है. पहले जानकारी आई कि कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, कुछ देर बाद साफ हो गया की हालात गंभीर है. इसमें कई लोगों की मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के गुनहगार उमर पर पहला प्रहार, सुरक्षाबलों ने आधी रात की कार्रवाई

श्रीनगर के नौगाम इलाके के पास एक भीषण विस्फोट सीसीटीवी में कैद गया है. पुलिस की टीमें ज़ब्त किए गए अमोनियम नाइट्रेट आदि का नमूना ले रही थीं. इसी दौरान नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट हो गया. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. इलाके में अलर्ट कर दिया गया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago