खेल

कॉपी कर विराट कोहली बनने चले थे बाबर आजम, शतक के बाद सेलिब्रेशन में हो गए ट्रोल

Babar Azam Trolled on Social Media: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़कर 807 दिनों के अंतरराष्ट्रीय शतक के सूखे को खत्म कर लिया. इस शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया. हालांकि, शतक लगाने के बाद उनका जश्न मनाने का अंदाज ही उनके लिए मुसीबत बन गया, और उन्हें सोशल मीडिया पर विराट कोहली की नकल करने के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया.

बाबर आजम ने कॉपी किया जश्न (Babar Azam Copying Virat Kohli)

बाबर आजम, जो विराट कोहली के प्रशंसक माने जाते हैं, ने शतक पूरा करने के बाद वैसी ही भाव-भंगिमाएं दिखाईं, जैसी विराट कोहली ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक के सूखे को खत्म करने के बाद की थीं. संयोग से, कोहली ने भी अपने करियर में 83 पारियों के बाद यह शतक जड़ा था, जो बाबर आजम के शतक के अंतराल के लगभग समान है.

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग (Social Media Trolled Babar Azam)

बाबर की इस नकल ने फैंस को भड़का दिया, और उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा. एक फैन ने लिखा-

‘बाबर आजम ने अब विराट कोहली के 71वें शतक के जश्न की भी नकल कर ली यार. इस जोकर के पास अपना कुछ नहीं है, इसका पूरा करियर विराट की नकल करते हुए ही बीता है. विराट की तरह बोलने की कोशिश से लेकर, लॉकेट चूमने, स्वर्ग की ओर देखने तक, अब ये भी कॉपी कर लिया.’

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के गुनहगार उमर पर पहला प्रहार, सुरक्षाबलों ने आधी रात की कार्रवाई

‘एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा: “लेकिन वह विराट कोहली के 82 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड की नकल कैसे कर सकते हैं?’

पाकिस्तान ने दर्ज की आसान जीत

मैच की बात करें तो, श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 288 रन बनाए. जनिथ लियानागे (54) टॉप स्कोरर रहे. जवाब में, पाकिस्तान ने फखर जमान (78) और सैम अयूब (33) की तेज शुरुआत के बाद, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की नाबाद साझेदारियों की बदौलत यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. बाबर आजम ने इस पारी में 8 चौके लगाए और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई, लेकिन उन्हें अपनी इस सफलता के साथ-साथ कॉपी-कैट होने की आलोचना भी झेलनी पड़ी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

BJP ने बयाना नया OBC मोर्चा, टीम नबीन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल; उत्तर प्रदेश को कितना स्थान?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित…

52 minutes ago

भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…

1 hour ago

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

1 hour ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

1 hour ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

2 hours ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

2 hours ago