देश

BMC चुनाव से पहले कांग्रेस ने शिवसेना UBT को बताया धोखेबाज, बीजेपी को भी घेरा

BMC Election 2026: महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC Election 2026) से पहले राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं. इस बार शिवसेना (UBT) से अलग होकर कांग्रेस की ओर से बड़ा बया समाने आया है. मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी (BJP) पर तीखा हमला करते हुए उत्तर भारतीयों को लेकर दिए जा रहे बयानों की कड़ी निंदा की है.

उत्तर भारतीयों ने भी खून बहाया है- अखिलेश यादव

मुंबई-कांग्रेस उपाध्यक्ष अखिलेश यादव यादव ने शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी पर उत्तर भारतीयों का अपमान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शिवसेना UBT को लोकसभा और विधानसभा में मदद की उनकी नई नवेली पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया और शिवसेना UBT ने क्या किया. उत्तर भारतीयों की पीठ में खंजर घोंपकर MNS के साथ गठबंधन कर लिया.

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “उत्तर भारतीय समाज स्वाभिमानी समाज है. मुंबई के विकास में हमारे पुरखों का भी पसीना और खून मिला हुआ है. कांग्रेस ने शिवसेना UBT को लोकसभा और विधानसभा में मदद की उनकी नई नवेली पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया और शिवसेना UBT ने क्या किया! उत्तर भारतीयों के पीठ में खंजर घोंपकर मनसे के साथ गठबंधन कर लिया. इसीलिए हमने इस बार हमने शिवसेना UBT से अपना गठबंधन तोड़ लिया.

बीजेपी को भी लिया लपेटे में

कांग्रेस नेता अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और बीजेपी पर उत्तर भारतीयों का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि “मनसे (MNS) ने उत्तर भारतीयों का अपमान किया है और बीजेपी की सरकार ने मनसे का समर्थन किया है. मेरा सभी उत्तर भारतीयों से निवेदन है कि अब अपने अपमान का बदला लेने का वक्त आ गया है. शिवसेना UBT, शिवसेना शिंदे और बीजेपी को सबक सिखाने का वक्त आ गया है. अगर हमें अपने स्वाभिमान की रक्षा करनी है तो एक भी वोट शिवसेना UBT, शिवसेना शिंदे और बीजेपी को नहीं देना है. जय हिंद. जय महाराष्ट्र. छत्रपति शिवाजी महाराज की जय. भारत माता की जय.”


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में किसकी बाजी? ठाकरे बंधुओं का मराठा दांव या बीजेपी-शिंदे की रणनीति, 29 नगरनिगम में प्रचार आज थमा


कांग्रेस नेता के इस बायन के बाद ठाकरे बंधुओं के खिलाफ उत्तर भारतीय राजनीति और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही बीजेपी को भी उत्तर भारतीय विरोधी पार्टी के रूप में पेश किया जा रहा है. ऐसे में बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 में किसे फायदा होगा, यह देखना दिलचस्प होगा. एक ओर मराठी अस्मिता के मुद्दे पर ठाकरे बंधु हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) अपने विकास कार्यों को जनता के सामने रख रही हैं. वहीं कांग्रेस ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

9 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

12 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

15 minutes ago

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

58 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

1 hour ago