देश

फुटबॉल मैदान में खौफनाक हादसा! मैच के दौरान टकराने से बेहोश हुआ खिलाड़ी, इलाज के दौरान मौत

Football Player Death: बोकारो में आयोजित एक फुटबॉल मैच के दौरान दुखद हादसा हो गया. मैच खेल रहे 37 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी कजरा मुर्मु की मैदान पर चोटिल होने के बाद मौत हो गई. यह घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान की है, जहां बजरंग क्लब की ओर से तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी.

मैच के दौरान गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी कजरा मुर्मु दूसरे खिलाड़ी से टकराने के बाद बेहोश होकर मैदान में गिर पड़े. इसके बाद कजरा को डीभीसी अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टर्स ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन इस बीच देर रात कजरा मुर्मु ने दम तोड़ दिया.

मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन

मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी अस्पताल पहुंच गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा किया. लोगों ने परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने और घटना की जांच करने की मांग की.

मृतक के परिवार में है एक बेटा और एक बेटी

बताया गया कि मृतक कजरा मुर्मु के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं, स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है.

ये भी पढ़ें- हाथ पर बना ‘दिल’ का टैटू और 500 CCTV कैमरे! 14 दिन तक मोर्चरी में पड़े अज्ञात शव के कत्ल की थर्रा देने वाली दास्तान

घटना के बाद आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला लिया. टूर्नामेंट के रद्द होने की जानकारी मिलते ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भी मायूसी छा गई. खेल प्रेमियों ने कजरा मुर्मु के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई. लोगों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

23 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

29 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

37 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago