देश

Asian Games 2026: Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीम ने फिर जीता गोल्ड, PM मोदी बोले- ‘पूरे देश को है अपार गर्व’

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर तिरंगा फहराया है. फाइनल में ईरान को पराजित कर भारत ने अपना नौवां एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता.

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर स्वर्ण पदक बरकरार रखा. उसी दिन महिला टीम ने भी गोल्ड जीता. इस दोहरे जश्न पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को बधाई दी और उनके इस शानदार प्रदर्शन की सराहना की.

एशियाई खेल 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का दबदबा कायम, जीता गोल्ड

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. पुरुष कबड्डी टीम के फाइनल मुकाबले में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी ईरान को 40-34 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया.

रोमांचक मुकाबले में ईरान को चटाई धूल

फाइनल मैच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा. रेडर अर्जुन देशवाल और देवांक दलाल के शानदार आक्रमण तथा मजबूत डिफेंस के बदौलत भारतीय टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा. इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई खेलों में अपना नौवां स्वर्ण पदक हासिल किया और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम रखा.

एक ही दिन पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

उसी दिन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी ईरान को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. एक ही दिन में दोनों टीमों द्वारा ईरान को हराकर गोल्ड जीतना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में भारत के पूर्ण वर्चस्व को साबित करता है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) ने पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश साझा करते हुए टीम को बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश को अत्यधिक गर्व है. उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ियों की यह सफलता भारत के आने वाले युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और पूरे दल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें-UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago