देश

जनता की संपत्ति अखिलेश की जागीर नहीं: बृजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की जनता को छोटी याददाश्त वाला समझते हैं, लेकिन जनता अब जागरूक है और गुमराह नहीं होगी.

उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि 2012 से 2017 तक की समाजवादी सरकार ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जंगल कब्जा, खनन घोटाले और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को संस्थागत रूप से बढ़ावा दिया.  उस कार्यकाल में चारों तरफ भाई-भतीजावाद और अपराधियों का बोलबाला था, जिसका जवाब जनता ने उन्हें दो बार सत्ता से बाहर करके दिया है.

JPNIC को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया

बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए JPNIC (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) के मुद्दे पर कहा कि आपने इसे भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था, जबकि यह जनता की गाढ़ी कमाई से बना केंद्र था. हमारी सरकार ने कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर इसे एलडीए को सौंप दिया ताकि यह संपत्ति आम लोगों की सेवा में लगे. यह आपकी निजी संपत्ति नहीं थी.

वन भूमि और जंगलों पर समाजवादी गुंडों ने किए कब्जे

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में पार्टी का झंडा लगाकर वन भूमि और जंगलों पर कब्जा किया जाता था. पेड़ काटे गए, जंगल उजाड़े गए। लेकिन आज ऐसे लोगों को जेल भेजा जा चुका है और अब कोई वन भूमि की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता.

लूट और बंदरबांट का केंद्र बन गया था खनन विभाग

उन्होंने कहा कि खनन माफिया समाजवादी पार्टी की सत्ता में खुलेआम सक्रिय थे. रोज खनन मंत्री बदलते थे और पार्टी नेताओं के चरणों में बैठने वालों को खनन मंत्रालय दिया जाता था. यह पूरा विभाग ही लूट और बंदरबांट का केंद्र था.

स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना, ‘तबेला बनाम ट्रॉमा सेंटर’

बृजेश पाठक ने कहा कि आज यूपी के सभी सीएचसी व सरकारी अस्पतालों में कुत्ता, बंदर और सांप काटने तक के इंजेक्शन उपलब्ध हैं, जबकि समाजवादी सरकार के समय अस्पताल तबेला बनकर रह गए थे. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आज सभी ज़रूरी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध हैं, यह पहले की तरह सिर्फ पोस्टर पर नहीं है.

रिवर फ्रंट में हुआ घोटाला

गोमती रिवर फ्रंट को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना कुछ सौ करोड़ की थी, लेकिन हजारों करोड़ खर्च कर दिए गए. जनता के पैसे की खुली लूट हुई. पाठक ने कहा कि यह परियोजना समाजवादी पार्टी की आर्थिक अनियमितता और सौंदर्यीकरण के नाम पर लूट का उदाहरण है.

निष्पक्षता से कार्य कर रहा निर्वाचन आयोग

उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने को “गंभीर और गैरजिम्मेदार” बताया. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की निष्पक्षता को अगर किसी संस्था ने सबसे ज़्यादा निभाया है तो वह निर्वाचन आयोग है.

योगी के शासन में नंबर वन बना उत्तर प्रदेश

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश आज गन्ना, चीनी, गेहूं और दुग्ध उत्पादन में देश में नंबर 1 पर है. योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और मोदी जी के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है.


ये भी पढ़े: ‘मुझे बाला साहब का आशीर्वाद मिलेगा…दो भाइयों को एक किया!’, ठाकरे परिवार के एक होने पर CM फडणवीस का बयान


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 minute ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

15 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

40 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

46 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago