खेल

भारत का बांग्लादेश दौरा सितंबर 2026 तक स्थगित, रोहित-कोहली की जोड़ी को मैदान पर देखने का इंतजार और बढ़ा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगस्त 2025 में बांग्लादेश-भारत के बीच होने वाली तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज आपसी सहमति से सितंबर 2026 तक स्थगित कर दी है.

बांग्लादेश में चल रही अशांति की वजह से खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इस वजह से दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने वनडे और टी20 सीरीज को स्थगित करने का निर्णय लिया है.

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताएं भी एक कारण हैं. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “बीसीबी इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है. दौरे के लिए संशोधित तारीखों और कार्यक्रमों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी.”

बांग्लादेश का दौरा भारत की इंग्लैंड के साथ चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद 17 अगस्त को शुरू होना था.

रो-को जोड़ी अब अक्टूबर में मैदान पर उतरेंगे

सीरीज के स्थगित होने से भारतीय क्रिकेट फैंस का रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को वनडे मैच में देखने का इंतजार बढ़ गया है. फैंस को अब अक्टूबर तक इंतजार करना होगा, जब भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. इस दौरे पर भारतीय टीम तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं.

बांग्लादेश इस समय श्रीलंका दौरे पर है. इस दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था. टेस्ट के बाद दोनों देशों के बीच 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है. पहले वनडे में श्रीलंका ने जीत हासिल की थी. वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज होगी. वहीं, भारतीय टीम इस समय 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है.


ये भी पढ़ें: India-England Test Series: चार मौके, जब भारत के सलामी गेंदबाजों ने मिलकर पूरी टेस्ट पारी समेट दी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

2 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

26 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

30 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

44 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

44 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

45 minutes ago