खेल

India-England Test Series: शुभमन गिल का दूसरी पारी में भी शतक, भारत ने 607 रन की बढ़त के बाद पारी घोषित की

India-England Test Series: टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी मिलने और बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे चौथे स्थान पर आते ही शुभमन गिल के खेलने का अंदाज ही बदल गया है. इंग्लैंड दौरे पर चार पारियों में गिल ने तीसरा शतक लगा दिया है. एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को दूसरे सेशन की समाप्ति के बाद भारत ने चार विकेट पर 427 रन बना लिए. वहीं कप्तान गिल 161 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसके थोड़े देर बाद भारत ने पारी घोषित कर दी.

पहले टेस्ट में उपकप्तान ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया था. वही काम एजबेस्टन में गिल ने कर दिया है. पहली पारी में यादगार 269 रन की पारी खेलने वाले गिल दूसरी पारी में भी 150 से अधिक रन बनाए. गिल का यह आठवां टेस्ट शतक है. कप्तान ने 162 गेंद पर 13 चौके और 8 छक्के की मदद से 161 रनों की शानदार पारी खेल कर आउट हुए.

गिल और पंत के बीच 100 रनों की पार्टनरशिप

शुभमन गिल ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की. पंत ने भी विस्फोटक अर्धशतक लगाया. बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 58 गेंद पर तीन छक्के और आठ चौके लगाते हुए 65 रन बनाए. पंत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भारतीय पारी को गति दी.

क्रीज पर जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर थे. जडेजा 118 गेंद पर 69 रन बनाकर खेल रहे थे. इस इनिंग में भारत ने टोटल 83 ओवरों में 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित की. भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे. इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 407 रन पर सिमट गई थी. इस तरह पहली पारी के आधार पर मिले 180 रन की बढ़त से टीम इंडिया की कुल बढ़त 607 रन की हो गई.


ये भी पढ़ें : India-England Test Series: चार मौके, जब भारत के सलामी गेंदबाजों ने मिलकर पूरी टेस्ट पारी समेट दी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

33 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

41 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

49 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago