ब्राजील के राष्ट्रपति लूला भारत पहुंचे.
Brazil President Lula India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) आज से भारत दौरे पर हैं. वे पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली के राजकीय दौरे पर हैं. अभी कुछ देर ही पहले लूला दिल्ली में विमान से उतरते ही भारत सरकार के प्रतिनिधियों से मिले. केंद्रीय राज्य मंत्री पीबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया.
इस दौरे में लूला के साथ ब्राजील का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल आया है. उनके साथ 14 मंत्री और 260 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि हैं. यह दल व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए आया है. दोनों देशों के बीच 2025 में व्यापार 15 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुका है.
19 और 20 फरवरी को लूला नई दिल्ली में दूसरे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे. उन्होंने भारत आने से पहले कहा कि वे समिट में जाएंगे और भारत के साथ नए सहयोग के मौके तलाशेंगे. समिट में कई विश्व नेता और टेक कंपनियों के CEO शामिल हो रहे हैं. यह समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण है.
21 फरवरी को लूला और पीएम मोदी के बीच महत्वपूर्ण बैठक होगी. दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिज, विज्ञान-तकनीक, AI, अंतरिक्ष और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों पर बात करेंगे. पीएम मोदी उनके सम्मान में लंच का आयोजन भी करेंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लूला से मिलेंगी और उनके सम्मान में राजकीय भोज देंगी. उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनसे मिलेंगे. दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इसमें UN सुधार, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद विरोध और ग्लोबल साउथ के मुद्दे शामिल होंगे. भारत दौरे के बाद लूला दक्षिण कोरिया जाएंगे.
यह भी पढ़िए: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला भारत दौरे पर आएंगे, एआई इम्पेक्ट समिट में होंगे शामिल- पीएम मोदी से क्या बातें होंगी?
Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…
Delhi NCR Women Safety: नोएडा में महिला सुरक्षा की पोल खोलने के लिए एक युवक…
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…
Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…