अजब-गजब

परीक्षा देकर मऊ से ट्रेन में सवार हुई थी NCC स्टूडेंट, टीटीई ने फर्स्ट AC केबिन में की दुष्कर्म की कोशिश- पीड़िता ने बयां की आपबीती

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक युवती ने चलती ट्रेन में TTE पर रेप की कोशिश के आरोप ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

कब और कहा हुई घटना

GRP सूत्रों के अनुसार, युवती मऊ से गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी. आरोप है कि सफर के दौरान TTE ने चलती ट्रेन में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और बाद में पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 15 फरवरी को देवरिया इलाके में हुई थी. हालांकि, शुरुआत में मामला गोरखपुर GRP में दर्ज किया गया था. बाद में अधिकार क्षेत्र को देखते हुए केस को देवरिया GRP को ट्रांसफर कर दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

एसपी GRP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि युवती की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी TTE के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

चलती ट्रेन में TTE पर रेप की कोशिश के आरोप ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़े:10वीं का पेपर अच्छा नहीं गया? टेंशन छोड़िए, इस बार बोर्ड दे रहा है साल बचाने का शानदार मौका! जानें क्या करें

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

32 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

51 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

53 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

1 hour ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

1 hour ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago