नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम का विहंगम दृश्य, जहां 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें BRICS Summit 2026 में 11 देशों के शीर्ष वैश्विक नेता भाग ले रहे हैं.
BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पहुंचे सभी अंतरराष्ट्रीय नेताओं का स्वागत किया और कहा कि यह सम्मेलन दुनिया की तरक्की और आपसी सहयोग के लिए मील का पत्थर साबित होगा. भारत चौथी बार इस शक्तिशाली समूह की अध्यक्षता कर रहा है. 11 देशों का यह संगठन दुनिया की करीब आधी आबादी और 40 फीसदी जीडीपी का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे पूरी दुनिया की नजरें इस सम्मेलन पर टिकी हैं.
राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित होने जा रहे 18वें BRICS Summit 2026 के लिए दुनिया के बड़े वैश्विक नेताओं का भारत पहुंचना शुरू हो गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारत पहुंचे दुनिया भर के दिग्गजों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन दुनिया की अर्थव्यवस्था, व्यापार और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को एक नई दिशा देने वाला साबित होगा.
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जगमगाते ‘भारत मंडपम’ का एक शानदार वीडियो साझा करते हुए कहा कि BRICS 2026 के लिए मंच पूरी तरह सज चुका है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत, आपसी रिश्तों को मजबूत करने, वैश्विक सहयोग को गति देने और दुनिया भर में साझा समृद्धि बढ़ाने के लिए सभी राष्ट्राध्यक्षों का दिल से अभिनंदन करता है. शाह ने जोर देकर कहा कि इस वैश्विक सम्मेलन के जरिए भारत और अन्य सदस्य देश एक साथ मिलकर एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे.
इस बार का BRICS सम्मेलन दुनिया के मीडिया और आर्थिक विश्लेषकों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है. इसका मुख्य कारण यह है कि वैश्विक जीडीपी और आर्थिक ताकत का झुकाव अब पश्चिमी देशों से हटकर दक्षिण एशिया और विकासशील देशों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. 11 सदस्य देशों का यह शक्तिशाली संगठन दुनिया की कुल 49.5 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है. इसके अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था (GDP) में इसकी 40 प्रतिशत भागीदारी है और यह दुनिया के कुल व्यापार के 26 प्रतिशत हिस्से को नियंत्रित करता है.
भारत इस साल 1 जनवरी से BRICS संगठन की अध्यक्षता संभाल रहा है और यह चौथा मौका है जब भारत इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में सफलतापूर्वक इसकी अध्यक्षता कर चुका है. इस साल 2026 की अध्यक्षता के लिए भारत ने ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और निरंतरता के लिए निर्माण’ (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability) की विशेष थीम तय की है, जिसके तहत 11 देशों के प्रतिनिधि मिलकर वैश्विक चुनौतियों से निपटने का नया रोडमैप तैयार करेंगे.
यह भी पढ़ें-बिहार कांग्रेस में भयंकर बगावत! दिल्ली के रास्ते 29 नेताओं पर गिरी गाज; 72 घंटे का अल्टीमेटम
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…