देश

BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, किसने किया स्वागत? पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

BRICS Summit 2026: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट (BRICS Summit 2026) में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं. शुक्रवार को उनका विमान दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा, जहां भारत सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से औपचारिक स्वागत के बाद पुतिन का काफिला रवाना हो गया.

पुतिन के दिल्ली दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. उनके काफिले के संभावित रूट से लेकर ठहरने वाली जगह और BRICS समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम तक सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं. पुतिन के आईटीसी मौर्या होटल में ठहरने की संभावना जताई जा रही है.

होटल से लेकर सड़क तक कड़ा सुरक्षा घेरा

रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए दिल्ली में कई स्तरों पर इंतजाम किए गए हैं. संभावित होटल के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कमांडो और अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल हैं.

सबसे अंदरूनी घेरे में क्लोज प्रोटेक्शन टीम यानी CPT रहेगी, जबकि बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस संभालेगी. होटल के कर्मचारियों और आसपास के इलाके की भी जांच की गई है. रूस की अपनी सुरक्षा टीम भी पहले से दिल्ली पहुंच चुकी है और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे इंतजाम का जायजा ले रही है.

पीएम मोदी से होगी आमने-सामने बातचीत

भारत दौरे के दौरान पुतिन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम मुलाकात होने वाली है. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. भारत और रूस के रिश्तों को देखते हुए इस बैठक पर दुनियाभर की नजरें रहेंगी. पुतिन का यह भारत दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पिछले करीब नौ महीनों में वह दूसरी बार भारत आए हैं. इससे पहले वह 5 दिसंबर 2025 को भारत पहुंचे थे.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में कहां रुकेंगे पुतिन-जिनपिंग? किस होटल में ठहरेंगे विदेशी मेहमान, ये रहा BRICS 2026 का पूरा शेड्यूल


12-13 सितंबर को BRICS समिट

नई दिल्ली में BRICS समिट का आयोजन 12 और 13 सितंबर को होना है. भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख शामिल होंगे. बैठक के दौरान आर्थिक सहयोग, व्यापार और कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

पुतिन का सम्मेलन से पहले दिल्ली पहुंचना भारत-रूस संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब सबकी नजर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की होने वाली मुलाकात पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

33 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago