Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में कहां रुकेंगे पुतिन-जिनपिंग? किस होटल में ठहरेंगे विदेशी मेहमान, ये रहा BRICS 2026 का पूरा शेड्यूल

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और विदेशी मेहमानों के ठहरने व आगमन का शेड्यूल तय कर दिया गया है.

Where will Putin and Jinping stay in Delhi?

दिल्ली में कहां रुकेंगे पुतिन-जिनपिंग?

BRICS Summit 2026: 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS समिट के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर की गई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि BRICS 2026 के लिए सब तैयार है. राजधानी में करीब 15 हजार पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं. हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियां भी घोषित कर दी गई हैं.

दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

इस समिट में रूस, चीन, ईरान, इंडोनेशिया, इथियोपिया, कजाकिस्तान, फिलीपींस समेत कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होंगे. दुनियाभर से आए मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अलग-अलग होटलों में ठहराने की व्यवस्था की गई है.

विदेशी मेहमानों के ठहरने की लिस्ट जारी

सूत्रों के मुताबिक इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, इथियोपिया के प्रधानमंत्री, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति और थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री एक ही होटल में रहेंगे. वहीं अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब, बहरीन व ब्राजील के वित्त मंत्री दूसरे होटल में ठहरेंगे. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बांग्लादेश के VIP मेहमानों के साथ एक होटल में रहेंगे. दक्षिण अफ्रीका और बुरुंडी के राष्ट्रपति भी एक ही होटल में ठहरेंगे. फिलीपींस, वियतनाम, बोलीविया, क्यूबा और उरुग्वे के नेता एक साथ रहेंगे. ईरान के राष्ट्रपति अलग होटल में ठहरेंगे. चीन और बेलारूस के राष्ट्रपति एक ही होटल में रहेंगे, जबकि मलेशिया, नाइजीरिया, युगांडा और UN महासचिव भी एक होटल में ठहरेंगे.

भारत मंडपम में आगमन का समय

12 सितंबर को राष्ट्राध्यक्ष दोपहर 1.30 से 2.15 बजे के बीच भारत मंडपम पहुंचेंगे. 13 सितंबर को सुबह 8.50 से 9.25 बजे के बीच उनका आगमन होगा. UAE के क्राउन प्रिंस सबसे पहले पहुंचेंगे, जबकि रूस के राष्ट्रपति सबसे आखिर में पहुंचने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-7 साल बाद भारत आएंगे जिनपिंग, PM मोदी के बुलावे पर BRICS समिट में होंगे शामिल; व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

पुतिन का दिल्ली शेड्यूल

  • 11 सितंबर को पुतिन पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और इनोपरोम प्रदर्शनी का दौरा करेंगे. वह BRICS बिजनेस फोरम में भाषण देंगे और दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया व मिस्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे.
  • 12 सितंबर को पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, भारतीय इनोवेशन प्रदर्शनी देखेंगे और अन्य नेताओं के साथ पेड़ लगाएंगे. इसके अलावा औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे और इथियोपिया के प्रधानमंत्री व अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिलेंगे.
  • 13 सितंबर को वह BRICS बैठक में भाग लेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read