देश

श्रीनगर में बटालियन मुख्यालय से बीएसएफ जवान लापता, अधिकारियों ने कही ये बात

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के श्रीनगर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान अपने बटालियन मुख्यालय से लापता हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि 60वीं बीएसएफ बटालियन का जवान सुगम चौधरी (Sugam Chowdhary) गुरुवार देर शाम श्रीनगर में अपने बटालियन मुख्यालय से लापता हो गया.

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के पंथाचौक इलाके में तैनात बीएसएफ (BSF) का एक जवान लापता हो गया. वह 60वीं बटालियन का हिस्सा था. उसे ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आसपास के इलाकों में काफी कोशिशों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका. अधिकारियों ने आगे कहा कि जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है.

सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि नई दिल्ली ने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन घास के मैदान में पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा (LET) आतंकवादियों द्वारा 26 नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की घोषणा की है.

तीन आतंकी ढेर

28 जुलाई को श्रीनगर जिले के हरवान क्षेत्र में दाचीगाम नेशनल पार्क के ऊपरी इलाकों में महादेव पर्वत के पास ऑपरेशन महादेव (Operation Mahadev) में संयुक्त बलों ने तीनों पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें एलईटी कमांडर सुलेमान शाह और उनके दो साथी अबू हमजा और जिबरान भाई शामिल थे. सुरक्षा बल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों, उनके सहयोगियों और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- Malegaon Case में ATS के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा, RSS अध्यक्ष मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का मिला था आदेश

ड्रग पेडलर सुरक्षा बलों के निशाने पर

नशीले पदार्थों के तस्कर और ड्रग पेडलर भी सुरक्षा बलों के निशाने पर हैं. खुफिया एजेंसियों का मानना है कि हवाला मनी रैकेट और ड्रग तस्करी से अवैध रूप से जुटाए गए धन का उपयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने में किया जाता है. अब केवल आतंकवादियों को मारने के बजाय पूरे आतंकवादी तंत्र को ध्वस्त करने पर ध्यान दिया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

27 minutes ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

32 minutes ago

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

45 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

1 hour ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

1 hour ago