देश

Budget 2026 में हेल्थ, आयुष और ऑरेंज इकोनॉमी पर बड़ा दांव, जानिए सस्ती दवाओं से लेकर नए AIIMS पर क्या हुआ ऐलान ?

Health sector Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश करते हुए स्वास्थ्य, आयुष और ऑरेंज इकोनॉमी सेक्टर को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक ऐलान किए हैं. बजट में हेल्थकेयर को सुलभ और सस्ता बनाने से लेकर आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने और क्रिएटिव सेक्टर में रोजगार बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया है. बता दें कि कोविड के बाद आयुर्वेद को मिली वैश्विक पहचान को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए गए हैं. ये फैसले आम आदमी को सस्ती दवाएं, बेहतर इलाज और नए अवसर देंगे.

हेल्थ सेक्टर के लिए कैसा रहा Budget 2026 ?

दरअसल, मौटे तौर पर देखें तो बजट में निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में नए AHP (Allied Health Professionals) संस्थान स्थापित करने का ऐलान किया गया है. इसके अंतर्गत अगले 5 वर्षों में एक लाख AHP को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा. साथ ही 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना की योजना शुरू होगी. वहीं शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी. भारत को वैश्विक बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए अगले 5 वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये का ‘बायोफार्मा शक्ति’ प्रस्ताव लाया गया है.

तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनेंगे

वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड के बाद आयुर्वेद को वैश्विक स्वीकार्यता मिली है. आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनाए जाएंगे. साथ ही आयुष फार्मेसी (AYUSH Sector) और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा. जामनगर स्थित WHO वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को और मजबूत किया जाएगा. पशु-चिकित्सा क्षेत्र में पेशेवरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए पूंजी सब्सिडी सहायता योजना लाई जाएगी. यही नहीं बताते चले कि 1.5 लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित करने का भी प्लान है.

यह भी पढ़ें: Budget 2026 में बड़ा ऐलान! दिल्ली-वाराणसी समेत देश को मिलेंगे 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

दवाओं की कीमत होगी सस्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर (Health sector Budget) को लेकर कई बेहतरीन ऐलान में से एक ऐलान यह भी है कि दवाओं की कीमत सस्ती होने के आसार लगए गए हैं. इसको लेकर उन्होंने कहा कि शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी. साथ ही फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा.

आयुर्वेद को वैश्विक ब्रांड बनाने पर फोकस

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि ये ऐलान स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता और सुलभ बनाने में मदद करेगा. साथ ही आयुर्वेद को वैश्विक ब्रांड बनाने और क्रिएटिव सेक्टर में रोजगार पैदा करने की दिशा में ये ऐलान मजबूत कदम हैं. बजट से आम आदमी को सस्ती दवाएं, बेहतर इलाज और नए अवसर मिलने की उम्मीद है. ये फैसले भारत को स्वास्थ्य और क्रिएटिव हब के रूप में मजबूत करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago