Budget 2026 High Speed Rail Corridors: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को बड़ी सौगात दी है. बता दें कि बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया गया है. इनमें दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी जैसे अहम रूट शामिल हैं, जिससे उत्तर भारत में रेल कनेक्टिविटी और यात्रा समय में बड़ा बदलाव आएगा.
7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अगले कुछ वर्षों में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे. इनमें दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के अलावा वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का नाम भी शामिल है. वहीं अन्य पांच कॉरिडोर का विवरण भी जल्द जारी जोने की उम्मीद है. बता दें कि इन कॉरिडोर से यात्रा समय को काफी कम करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.
जहाज मरम्मत की सुविधाएं होंगी विकसित
वित्त मंत्री ने Budget 2026 पेश करते हुए यह ऐलान भी किया कि बनारस और पटना में आधुनिक जहाज मरम्मत (Ship Repair) सुविधाएं विकसित की जायेंगी. इससे इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स को मजबूती मिलेगी. गंगा और अन्य नदियों के जरिए माल ढुलाई सस्ती और तेज होगी.
पर्यावरण संरक्षण पर भी बड़ा फोकस
बजट( Budget 2026) में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अगले 5 वर्षों में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर परियोजनाओं के लिए ₹20,000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है. इससे उद्योगों से निकलने वाले कार्बन को कैप्चर कर पर्यावरण को नुकसान कम होगा और ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा.
बजट पेश करते हुए और क्या बोली वित्त मंत्री?
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में मजबूत कदम है. इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश से रोजगार बढ़ेगा, कनेक्टिविटी मजबूत होगी और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. बता दें कि बजट के इन ऐलानों से उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में विकास की नई लहर आने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का कहना है कि हाई-स्पीड रेल और कार्बन कैप्चर जैसी परियोजनाएं भारत को ग्लोबल स्तर पर आगे ले जाएंगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


