Union Budget 2026: बजट 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी. इसी बीच शेयर बाजार में निवेश करने वाले लाखों लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या बजट वाले दिन यानी रविवार को शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद. इस खबर में हम आपके इसी कन्फ्यूजन को पूरी तरह दूर करने जा रहे हैं.
बजट पेश होने वाले दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों खुले रहेंगे. इस दिन शेयर बाजार में सामान्य ट्रेडिंग घंटों के अनुसार कारोबार किया जा सकेगा. आमतौर पर रविवार को बाजार बंद रहता है, लेकिन बजट 2026 रविवार को पेश किए जाने के कारण इस दिन शेयर बाजार को विशेष रूप से खुला रखने का फैसला किया गया है.
शेयर बाजार को बजट वाले दिन खुला रखने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि निवेशक और ट्रेडर्स बजट के दौरान बाजार की गतिविधियों पर सीधे नजर रख सकें. बजट का सीधा असर कारोबार, निवेश और मार्केट ट्रेंड्स पर पड़ता है. ऐसे में निवेशक किसी भी शेयर में निवेश करने या उससे बाहर निकलने से पहले बजट से जुड़े सभी अहम ऐलानों को रियल टाइम में देख सकेंगे.
टैक्स, सरकारी खर्च और नीतियों में होने वाले बड़े बदलाव अक्सर शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव लाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए बाजार को खुला रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि ट्रेडर्स बजट से जुड़ी किसी भी बड़ी घोषणा पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें. BSE और NSE के अनुसार, इस दिन ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सामान्य समय के अनुसार जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें: चमड़े के बैग से डिजिटल टैबलेट तक… 79 सालों में कितना बदल गया भारत का ‘बही-खाता’
केंद्रीय बजट संसद के बजट सत्र के दौरान पेश किया जाएगा. यह सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र को दो चरणों में आयोजित किया गया है. पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा, जबकि छोटे अवकाश के बाद दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा.
इस बजट सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल चुकी है. सत्र के दौरान संसद में टैक्स, सरकारी खर्च और विभिन्न नीतियों व योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इन चर्चाओं में बजट प्रस्तावों और उनके व्यापार जगत तथा आम नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी विचार किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी. यह उनका लगातार नौवां वार्षिक बजट होगा, जिस पर देशभर की नजरें टिकी रहेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…