देश

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सेंट्रल रेलवे ने अपने स्टेशनों, कोचिंग डिपो और अन्य यात्री सुविधा केंद्रों पर पानी की आपूर्ति, फिल्ट्रेशन, जांच और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं.

पेयजल की गुणवत्ता को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की व्यापक समीक्षा की. इसके बाद भारतीय रेलवे में यात्रियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तत्काल सुधारात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए.

रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में सेंट्रल रेलवे ने युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू की है.

20 हजार जगहों पर नई फिल्ट्रेशन प्रणाली

रेलवे नेटवर्क में करीब 20 हजार स्थानों पर नई फिल्ट्रेशन प्रणाली, वाटर कूलर और जल गुणवत्ता निगरानी की व्यवस्था स्थापित करने की योजना है. सेंट्रल रेलवे अपने स्टेशनों, कोचिंग डिपो और यात्रियों से सीधे जुड़े अन्य स्थानों पर इस व्यवस्था को तेजी से लागू करेगा.

इसके अलावा, पुराने और खराब हो चुके पानी के स्टोरेज टैंकों की पहचान कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है. पानी के स्रोत और आउटलेट दोनों स्थानों पर गुणवत्ता की नियमित जांच, केंद्रीकृत निगरानी तथा स्टोरेज टैंकों की निर्धारित समय पर सफाई और रखरखाव पर भी जोर दिया गया है.

स्टेशनों के पानी के नमूनों की हो रही जांच

वर्ष 2023-24 के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावला से लिए गए पेयजल नमूनों से संबंधित सीएजी की टिप्पणियों के बाद सेंट्रल रेलवे ने इन चारों स्टेशनों पर सुधारात्मक और निवारक कदम उठाए हैं.

विशेष अभियान के तहत चारों स्टेशनों के पानी के नमूनों की भौतिक, रासायनिक और बैक्टीरियोलॉजिकल जांच कराई गई. सेंट्रल रेलवे के अनुसार जांच में सभी नमूने संतोषजनक पाए गए और किसी भी नमूने में ई. कोलाई या बैक्टीरियोलॉजिकल संदूषण नहीं मिला.

नवीनतम विशेष अभियान की जांच के आधार पर रेलवे ने कहा कि वर्तमान में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावला स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा पेयजल सुरक्षित और पीने योग्य पाया गया है.

वाटर कूलरों का किया गया निरीक्षण

विशेष अभियान के दौरान चारों स्टेशनों पर पानी की पाइपलाइन व्यवस्था की पूरी जांच की गई, ताकि किसी प्रकार के लीकेज का पता लगाया जा सके. पानी की टंकियों के वेंट और ओवरफ्लो व्यवस्था पर जालीयुक्त मजबूत ढक्कन लगाने के भी उपाय किए गए हैं.

वाटर कूलरों का निरीक्षण और सफाई करने के साथ उनमें जमा गाद को हटाया गया. लीकेज वाले नलों को बदला गया तथा जिन स्थानों पर नल नहीं थे, वहां नए नल लगाए गए हैं.

नियमित जांच को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित इंस्पेक्टर ऑफ वर्क्स कार्यालयों में ई. कोलाई टेस्टिंग किट भी उपलब्ध कराई गई हैं.

व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही करें सुनिश्चित

पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाए जा रहे इन कदमों की निगरानी रेलवे बोर्ड के स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी. साथ ही प्रगति और पानी की गुणवत्ता से जुड़ी रिपोर्ट समय-समय पर प्रकाशित करने की बात कही गई है, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके.

ये भी पढ़ें- दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

रेलवे के अनुसार यह पहल सीएजी की टिप्पणियों पर कार्रवाई के साथ-साथ भारतीय रेलवे में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों के समग्र यात्रा अनुभव को मजबूत करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

22 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

33 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago