CCTV Footage
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक मांगलिक समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया, जब पूजा-पाठ करा रहे पुजारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई.. शहर के शालीमार पैलेस में सगाई यानी बरीक्षा का कार्यक्रम चल रहा था.. इसी बीच अनुष्ठान करा रहे पुजारी को अचानक परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद वह मुंह पर तौलिया रखकर तेजी से बाहर की ओर भागे और गेट के पास गिर पड़े.. अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई.. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है..
जानकारी के मुताबिक, शालीमार पैलेस में आयोजित बरीक्षा कार्यक्रम में रीति-रिवाज और पूजा की प्रक्रिया चल रही थी.. तभी पुजारी की हालत अचानक बिगड़ने लगी.. सामने आए सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि पुजारी मुंह पर तौलिया रखते हैं और जल्दबाजी में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते हैं..
शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को शायद उनकी गंभीर स्थिति का अंदाजा नहीं हो पाया.. पैलेस के गेट के पास पहुंचते ही उन्हें उल्टी हुई और वह अचानक जमीन पर गिर पड़े.. यह नजारा देख वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उन्हें संभालने के लिए दौड़े..
घटना के बाद लोगों ने पुजारी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे.. जिस समारोह में परिवार और रिश्तेदारों के बीच खुशियों व रस्मों का उत्साह था, वहां कुछ ही पलों में शोक की लहर दौड़ गई..
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.. फिलहाल पुजारी की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और मौत की असली वजह क्या रही, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा..
यह भी पढ़ें: लो जी बैंक का लॉकर भी सेफ नहीं रहा…! लखनऊ में डॉक्टर दंपति के 1 करोड़ के जेवर गायब, मचा हड़कंप
-भारत एक्सप्रेस
23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…
Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…
Sultanpur Murder Case: सुल्तानपुर के इमिलिया कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय…
Pakistani Citizen Held in Arnia Sector Jammu: जम्मू के अरनिया सेक्टर में BSF ने 20…
Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…
बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से…