देश

बिग बॉस विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज, दूसरे यूट्यूबर ने रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश का लगाया आरोप

यूट्यूबर एल्विश यादव और उनके कुछ साथियों के खिलाफ दिल्ली के एक ‘कंटेंट क्रिएटर’ के साथ यहां सेक्टर-53 के एक मॉल में मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने कल शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है, जिसमें एल्विश को कथित तौर पर मारपीट करते देखा जा सकता है. दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता सागर ठाकुर ने दावा किया कि यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है.
क्या है मामला
सागर ठाकुर एक ‘कंटेंट क्रिएटर’ हैं, जिनके यूट्यूब पर 16 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, इंस्टाग्राम पर 8,90,000 फॉलोअर्स और ‘एक्स’ पर 2,50,000 फॉलोअर्स हैं. ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और यादव एक-दूसरे को 2021 से जानते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों से ‘एल्विश फेन पेज’ नफरत और दुष्प्रचार फैला रहे हैं जिससे मैं व्यथित हूं.’’ ठाकुर ने कहा कि यादव ने शुक्रवार को उनसे मिलने के लिए कहा और उन्होंने इसे ‘‘चर्चा’’ समझकर स्वीकार कर लिया.
शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की कोशिश
सागर ठाकुर ने दावा किया, ‘‘जब वह (एल्विश) स्टोर पर आये – उन्होंने और उनके 8-10 गुंडों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. वे सभी नशे में थे. एल्विश यादव ने मेरी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की ताकि मैं शारीरिक रूप से अक्षम हो जाऊं’’ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘जाने से पहले, एल्विश यादव ने मुझे जान से मारने की धमकी दी,.’’ शिकायत के बाद सेक्टर-53 पुलिस थाने में शुक्रवार शाम को भारतीय दंड विधान की प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई. थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि मामले में जांच जारी है.
Rohit Rai

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

27 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

40 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

43 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

56 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago