बेंगुलरु स्थित रामेश्वरम कैफे.
Bengaluru Rameshwaram Cafe reopens: बेंगलुरु स्थित रामेश्वरम कैफे विस्फोट के लगभग आठ दिन बाद शनिवार सुबह एक बार फिर ग्राहकों के लिए खुल गया. इस बलास्ट मामले में 10 लोग घायल हो गए थे. विस्फोट 1 मार्च को व्हाइटफील्ड इलाके में स्थित कैफे में हुआ.
ऐसे में रामेश्वरम कैफे को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिर से खोला गया है. ग्राहक आउटलेट के बाहर कतार में अपनी बारी का इंतजार करते दिखें. कैफे के खोलने से पहले सभी कर्मचारियों ने कैफे के मालिक के साथ राष्ट्रगान गाया. इसके अलावा कैफे को फूलों से सजाया गया.
इससे पहले शुक्रवार को, राघवेंद्र राव ने एएनआई को बताया, “हमने अधिकारियों को सभी सीसीटीवी फुटेज और जानकारी दे दी है. हम उनके साथ सहयोग कर रहे हैं. इतनी जल्दी कैफे को फिर से खोलने में मदद करने के लिए हम सरकार के बहुत आभारी हैं.
उन्होंने कहा, “एनआईए जल्द ही अपराधी को हमारे सामने लाएगी. हमने दोबारा खोलने से पहले सभी सावधानियां बरती हैं. सरकार और पुलिस ने हमें निर्देशित किया है कि कहां अधिक सीसीटीवी लगाए जाएं. हम परिसर पर नजर रखने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त करेंगे.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के संबंध में हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की. एजेंसी ने इस बात पर भी जोर दिया कि सूचना देने वालों की पहचान की गोपनीयता बनाए रखी जाएगी. एजेंसी ने हमलावर की एक तस्वीर भी जारी की, जो बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में एक लोकप्रिय भोजनालय, रामेश्वरम कैफे में एक बैग रखते हुए सीसीटीवी फुटेज से ली गई थी.
एनआईए की ओर से जारी तस्वीर में हमलावर टोपी, काली पैंट और काले जूते पहने नजर आ रहा है. पोस्ट में, एनआईए ने इस बात पर भी जोर दिया कि “उसकी (हमलावर) गिरफ्तारी के लिए कोई भी जानकारी देने पर उसे पुरस्कृत किया जाएगा. गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा मामले की जांच आतंकवाद विरोधी एजेंसी को सौंपने के तीन दिन बाद एनआईए ने इनाम की घोषणा की.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…