देश

UP News: जेल अधिकारियों पर बंदी की हत्या का मामला दर्ज, पैसे देने से मना करने पर कर दी थी कैदी की हत्या

UP News: हमीरपुर के जिला कारागार में एक गंभीर घटना के बाद हड़कंप मच गया है. जेलर चांडिला, डिप्टी जेलर संगेश, राइटर विनय सिंह, पुलिस सिपाही अनिल यादव और जेल के तीन लंबरदारों पर बंदी अनिल तिवारी की हत्या का आरोप लगा है.

यह मामला सदर कोतवाली में मृतक की पत्नी पूजा द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज किया गया है. आरोप है कि जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनिल तिवारी की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसने जेल में अवैध वसूली के दौरान 200 रुपये देने से मना कर दिया था. इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

अनिल तिवारी की मौत के बाद उसके परिजनों ने आरोपियों को सजा दिलाने की लगातार मांग की थी. इस मामले को शांत करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की. सर्किट हाउस में जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में बंदी के शव के अंतिम संस्कार के लिए सहमति बनी.

अनिल के दो परिजनों को दी गई 20-20 हजार की नौकरी

इसके साथ ही प्रशासन ने मृतक के परिवार को राहत देने के लिए कदम उठाए. अनिल के दो परिजनों को नगर पालिका सदर में 20-20 हजार रुपये की नौकरी दी गई है और विधवा पूजा द्विवेदी को पेंशन भी प्रदान की जाएगी.

पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेल में अवैध वसूली और बंदियों के शोषण की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं, लेकिन इस बार मामला इतना गंभीर हो गया कि हत्या तक पहुंच गया. परिजनों का कहना है कि वे न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और दोषियों को सख्त सजा दिलाएंगे. जिला प्रशासन ने जांच तेज करने और जेल में सुधार के लिए कड़े कदम उठाने का भरोसा दिया है.


ये भी पढ़ें: मादक पदार्थों की तस्करी में आरोपी 16,000 विदेशी नागरिकों को निर्वासित करेगा भारत, अमित शाह ने कहा- हम सुरक्षित भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

4 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

22 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

37 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago