सांकेतिक तस्वीर.
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कृषि उत्पादन विभाग, मत्स्य एवं पशुपालन अनुभाग, सिविल सचिवालय, जम्मू-कश्मीर सरकार, जम्मू के अनुभाग अधिकारी को 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने और यूपीआई ट्रांजैक्शन के माध्यम से स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
सीबीआई ने 05.03.2025 को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी ताकि उसके पिता को जेकेएसएसबी (J&K Service Selection Board) के विज्ञापन संख्या 3/2007 और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), जम्मू के 15.10.2024 के आदेश के तहत स्टॉक असिस्टेंट के रूप में नियुक्ति दिलवाई जा सके. रिश्वत की रकम बातचीत के बाद घटकर 50,000 रुपये कर दी गई और आरोपी ने शिकायतकर्ता से यह राशि ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से अपने दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजने को कहा. आरोपी ने यह भी कहा था कि जब इस मामले में उसके पक्ष में फैसला हो जाएगा, तब वह बाकी रकम की मांग करेगा.
सीबीआई ने 05.03.2025 को जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत यूपीआई के जरिए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद सीबीआई ने आरोपी के जम्मू स्थित आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 06.03.2025 को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण (सीबीआई मामले), जम्मू की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
MP News: मध्य प्रदेश के डबरा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो…
INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…
भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…