किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के कथित मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से नकली नोट बनाने की मशीन, ₹13,500 की नकली करेंसी, उपकरण और एक धारदार हथियार बरामद हुआ है.
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जम्मू! अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सुरक्षा का कडा पहरा
अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में श्रीनगर के लिए रवाना हुआ. करीब 70 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे.
सावधान! आपके खेत में भी हो सकता है ‘मौत का सामान’; जम्मू में किसान की सतर्कता से बड़ी साजिश नाकाम
Jammu Drug Bust: जम्मू के बिश्नाह इलाके के बहादुरपुरा गांव में पुलिस ने एक खेत से 1.5 किलो संदिग्ध हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है.
जम्मू: मां काली पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 4 युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर मां काली का मजाक उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. सतवारी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है.
Jammu: डोडा में तनाव, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, कई घायल इंटरनेट सेवाएं बंद, पाबंदियां लागू
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिले डोडा और आसपास के इलाकों में माहौल तनावपूर्ण. आम आदमी पार्टी (AAP) के एकमात्र विधायक व डोडा से प्रतिनिधित्व करने वाले मेहराज मलिक को कड़े पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत में लिए जाने के बाद जिले में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे.
अमित शाह ने जम्मू में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों को राहत का दिया आश्वासन
Amit Shah Visit Jammu: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चक मंगू गांव का दौरा कर पीड़ितों को हर संभव मदद और पुनर्वास का आश्वासन दिया.
भारी बारिश और भूस्खलन से Jammu में तबाही, 30 लोगो की मौत, रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा
जम्मू (Jammu) क्षेत्र में मंगलवार को हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है.
अमरनाथ यात्रा काफिले में चार बसों की टक्कर, 25 यात्री घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान रामबन जिले में चार बसों की टक्कर में 25 यात्री घायल हो गए. हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ. घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई.
PAK के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने वाले BSF जवानों की इस फॉरवर्ड पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ रखने का प्रस्ताव, IG-DIG की प्रेस कॉन्फ्रेंस
BSF ने सांबा में फॉरवर्ड पोस्ट का नाम "सिंदूर" रखने का प्रस्ताव दिया है. 7 मई की रात को अंजाम दिए गए भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्तानियों ने भारत के सीमावर्ती सैन्य ठिकानों पर हमला किया था, तो BSF ने मुंहतोड़ जवाब दिया.
पाकिस्तान की नापाक हरकतें थम नहीं रहीं, जम्मू में नगरोटा आर्मी स्टेशन पर गोलीबारी में भारतीय सैनिक जख्मी
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा सैन्य स्टेशन पर तैनात भारतीय सेना के पहरेदार ने रात को संदिग्ध गतिविधि देखकर मोर्चा संभाला. दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. सैन्यकर्मी (Sentry) के जख्मी होने पर सेना ने इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.





