देश

NIA की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में सेना के जवान की हत्या मामले में माओवादी संगठन के 4 ओवरग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ में 2023 में हुए सेना के जवान की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के चार ओवरग्राउंड वर्कर्स और समर्थकों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भवन लाल जैन उर्फ भुवन जैन, सुरेश कुमार सलाम, शैलेंद्र कुमार बघेल उर्फ गोलू और अंदूराम सलाम के रूप में हुई है. एनआईए की जांच में सामने आया है कि ये सभी सीपीआई (माओवादी) संगठन से जुड़े हुए थे और हत्या की साजिश में सीधे तौर पर शामिल थे.

एनआईए के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी सेना के जवान मोतिराम अचाला की हत्या की साजिश में शामिल थे. मोतिराम अचाला पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवलदार के पद पर तैनात थे और फरवरी 2023 में अपने गृह जिले उत्तर बस्तर के कांकेर जिले के बडेटेवड़ा गांव आए हुए थे. गांव के एक स्थानीय मेले में माओवादियों ने उन पर हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी.

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सीपीआई (माओवादी) संगठन की अवैध गतिविधियों में शामिल थे और जबरन वसूली के जरिए आतंक फैलाने की साजिश रच रहे थे.

यह मामला पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के पास था, लेकिन एक साल बाद इसे एनआईए को सौंप दिया गया. इसके बाद जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन छापेमारी कर आरोपियों को ट्रैक किया. इन छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए गए हैं, जो इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकते हैं.

एनआईए इस मामले में अभी भी जांच कर रही है और केस आरसी-13/2024/एनआईए/आरपीआर के तहत आगे की कार्रवाई जारी है.

ओवरग्राउंड वर्कर्स वे लोग होते हैं जो आतंकवादी या उग्रवादी संगठनों को गुप्त रूप से सहायता प्रदान करते हैं. ये लोग सूचना पहुंचाने, धन जुटाने, रसद आपूर्ति और हमलों की साजिश रचने जैसे कार्यों में शामिल रहते हैं. एनआईए की इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ में माओवादी नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है. जांच एजेंसी इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं.


ये भी पढ़ें- CBI ने जम्मू के अनुभाग अधिकारी को UPI के माध्यम से 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

16 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

23 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

29 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

47 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

51 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago