देश

CBI ने भगोड़े उपवन पवन जैन को दुबई से भारत लाया वापस, इंटरपोल से जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

CBI ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इंटरपोल चैनलों के ज़रिए दुबई से भगोड़े उपवन पवन जैन की वापसी सुनिश्चित की है. यह आरोपी गुजरात पुलिस द्वारा वांछित था और 20 जून 2025 को UAE से भारत लाया गया.

सीबीआई की इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट (IPCU) ने अबू धाबी स्थित NCB के साथ मिलकर रेड नोटिस सब्जेक्ट उपवन पवन जैन को अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिपोर्ट कराकर भारत लाया. वह पहले CBI के इंटरपोल नेटवर्क के जरिए UAE में ट्रैक किया गया था.

उपवन पवन जैन के खिलाफ गुजरात के सूरत जिले के अडाजन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है. उस पर धोखाधड़ी, जालसाजी, बहुमूल्य दस्तावेजों की कूटरचना, और आपराधिक साजिश के आरोप हैं.

3.66 करोड़ की ठगी

CBI की जांच में सामने आया कि आरोपी, जो उस वक्त रियल एस्टेट एजेंट के तौर पर काम करता था, उसने शिकायतकर्ता को चार अलग-अलग प्रॉपर्टी दिखाईं और उन्हें खरीदने के लिए मना लिया. इसके बाद उसके साथियों ने असली मालिकों की नकली पहचान बनाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंकों में खाते खुलवाए और शिकायतकर्ता से कुल ₹3.66 करोड़ की ठगी की गई.

ये भी पढ़ें- योगांध्र 2025: विशाखापत्तनम में बोले PM मोदी, ‘दुनिया तनाव के दौर से गुजर रही, मेरी अपील योग को ग्लोबल पार्टनरशिप का माध्यम बनाएं’

6 मार्च 2023 को जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

गुजरात पुलिस के अनुरोध पर CBI ने 6 मार्च 2023 को इंटरपोल के माध्यम से उपवन पवन जैन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था. गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के ज़रिए UAE को प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया था.

100 से अधिक भगोड़ों को लाया जा चुका वापस

CBI, जो भारत में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) के रूप में कार्य करती है, ने BHARATPOL नेटवर्क के माध्यम से देश की विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर अब तक 100 से अधिक भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाने में सफलता पाई है.

CBI की यह कार्रवाई इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क पर भारत की सख्त निगरानी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

23 seconds ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago