देश

आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की छापेमारी, AAP नेताओं ने कहा- भाजपा बौखला गई है, क्योंकि…

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि आप नेताओं को डराने-धमकाने के लिए केंद्र सरकार ने सीबीआई (CBI) का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

CBI ने आप नेता के घर मारा छापा

ताजा मामला दुर्गेश पाठक से जुड़ा है, जिन्हें हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है. सहप्रभारी नियुक्त किए जाने के कुछ दिन बाद ही गुरुवार सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनके घर पर छापेमारी की. आम आदमी पार्टी ने इस घटना को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है.

सौरभ भारद्वाज ने बोला हमला

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पिछले गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी की मजबूत मौजूदगी से घबराकर भाजपा ने हमारे नेताओं को गिरफ्तार करवाया था. अब जब दुर्गेश पाठक को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो सीबीआई (CBI) को उनके पीछे लगा दिया गया है.”

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से बयान जारी कर कहा, “गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई पहुंची है. केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना लिया, लेकिन फिर भी उन्हें चैन नहीं है. गुजरात में भाजपा की हालत पतली हो रही है. जैसे ही दुर्गेश पाठक को वहां की जिम्मेदारी दी गई, जिस पर भाजपा बौखला गई है.”

यह भी पढ़ें- बिल्डर से रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने वाले RJD MLA रीतलाल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

‘आप’ ने यह भी कहा कि भाजपा अब आम आदमी पार्टी को गुजरात में एक प्रमुख विपक्षी ताकत के रूप में देखने लगी है और इसी वजह से वह डर गई है. पार्टी के अनुसार, यह छापेमारी इस बात का संकेत है कि भाजपा ‘आप’ के निरंतर विस्तार से घबरा चुकी है.

पूर्व सीएम आतिशी ने एक्स पर किया पोस्ट

आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई रेड करने पहुंच गई! गुजरात में ‘आप’ ही भाजपा को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है! इतने सालों में भाजपा को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई रेड! ये कोई इत्तेफाक नहीं, यह भाजपा की डर से निकली हुई साजिश है. भाजपा जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है और इस सच्चाई ने उन्हें हिला दिया है. डर की गूंज, सीबीआई (CBI) की दस्तक में साफ सुनाई दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

15 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

19 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

36 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago