Bharat Express DD Free Dish

CBI raid

Mysuru CBI Raid: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल), मैसूर के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक के बैंक लॉकरों से 1.24 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है.

CBI ने मुंबई सहार एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में तैनात कस्टम सुपरिटेंडेंट को ₹10.20 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. आरोपी पर आरोप है कि वह माल क्लियरेंस के लिए प्रति किलो ₹10 रिश्वत की मांग कर रहा था.

राउज एवेन्यू कोर्ट ने करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में भारतीय भेषजी परिषद (PCI) के अध्यक्ष मान्टू एम. पटेल को कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी है. अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष के पास पटेल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है और आरोपी जांच में सहयोग कर चुका है.

सीबीआई ने पटना में आयकर विभाग के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा. आरोप है कि उन्होंने जब्त की गई रकम छोड़ने के लिए 2 लाख की रिश्वत मांगी थी. तीनों आरोपी अब CBI की हिरासत में हैं.

TISS से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में CBI ने D.P. सिंह सहित 35 लोगों पर केस दर्ज किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं.

CBI ने मेरठ के NCR मेडिकल कॉलेज में छापा मारकर मेडिकल शिक्षा में गहराए भ्रष्टाचार को उजागर किया है. यहां डॉक्टर बनने की जगह इंस्पेक्शन पास कराने की एक्टिंग सिखाई जा रही थी.

सीबीआई के अनुसार, आईआरएस अधिकारी ने एक शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी. यह राशि आयकर विभाग से अनुकूल व्यवहार दिलाने के बदले में मांगी गई थी.

"नमस्कार साथियों, मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं. अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं."

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से बयान जारी कर कहा, "गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई पहुंची है.

सीबीआई ने नॉर्दर्न रेलवे के दो अधिकारियों और एक निजी वेंडर को 7 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. छापेमारी में करोड़ों की नकदी और सोना भी जब्त किया गया.