देश

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025: दिल्ली मेट्रो में छात्रों को मिलेगी विशेष सुविधा, सुरक्षा जांच और टिकटिंग में मिलेगी प्राथमिकता

दिल्ली मेट्रो ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान छात्रों की सुविधा के लिए विशेष उपायों की घोषणा की है. कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें लगभग 3.30 लाख छात्र और हजारों स्कूल स्टाफ राजधानी में यात्रा करेंगे. इसको ध्यान में रखते हुए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ मिलकर परीक्षा के दिनों में छात्रों की आवाजाही को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए कई विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं.

परीक्षा के दौरान छात्रों को अतिरिक्त सहूलियत देने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर कुछ अहम उपाय किए गए हैं. जिन छात्रों के पास सीबीएसई का एडमिट कार्ड होगा, उन्हें सुरक्षा जांच के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा, टिकट काउंटरों और कस्टमर केयर केंद्रों पर भी छात्रों को तेजी से सेवा प्रदान की जाएगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें.

दिल्ली मेट्रो अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों का दौरा किया और वहां के प्रिंसिपलों से बातचीत कर उन्हें निकटतम मेट्रो स्टेशनों और छात्रों के लिए उपलब्ध सहायता सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. मेट्रो प्रशासन ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिसर में पोस्टर लगाएं, जिनमें परीक्षा केंद्र के नजदीकी मेट्रो स्टेशन का विवरण और त्वरित टिकट बुकिंग के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध हो.


ये भी पढ़ें- दिल्ली में शपथ ग्रहण की सामने आई तारीख! BJP के शीर्ष नेतृत्व ने अपना काम कर लिया पूरा


इसके अलावा, मेट्रो स्टेशनों पर विशेष उद्घोषणाएं की जाएंगी ताकि छात्रों को किसी भी तरह की असुविधा न हो. दिल्ली मेट्रो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर परीक्षा केंद्रों के पास के मेट्रो स्टेशनों की सूची भी प्रकाशित की है, जिससे छात्रों को अपने यात्रा मार्ग की योजना बनाने में आसानी होगी.

दिल्ली मेट्रो ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं और परेशानी से बचने के लिए उपलब्ध संसाधनों का पूरा लाभ उठाएं. अधिक जानकारी और अपडेट के लिए छात्र दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट (www.delhimetrorail.com) और DMRC Momentum दिल्ली सारथी 2.0 मोबाइल ऐप पर विजिट कर सकते हैं.

दिल्ली मेट्रो सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देता है और उनके सफल भविष्य की कामना करता है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

जिस दिन बहन मांग रही थी लंबी उम्र, उसी दिन उसे बचाने में चली गई तीन भाइयों की भी जान; बीकानेर का यह हादसा देख दहल उठेगा दिल

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में भाईदूज के पावन पर्व पर एक दर्दनाक हादसे में…

16 minutes ago

क्या परमाणु शक्ति बनने की तैयारी में ईरान? सोशल मीडिया पर VIRAL वीडियो ने बढ़ाई लोगों की चिंता

दुनिया में पहले से मौजूद 9 परमाणु शक्तियों और उनके बीच बढ़ते तनाव के बीच…

25 minutes ago

AQI Today: क्या आपके शहर की हवा भी हो चुकी है जानलेवा? बठिंडा और मेरठ के खतरनाक आंकड़ों ने बढ़ाई सबकी चिंता

AQI Today: दिवाली के बाद उत्तर भारत के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक…

1 hour ago

8th Pay Commission: मई 2027 तक क्यों टला सैलरी बढ़ने का इंतजार? जानिए फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक सौंपी जानी है. केंद्रीय…

1 hour ago

लो जी, एक नहीं… दो-दो महिलाओं से चक्कर! जासूसी के जाल में ऐसे फंसे Nvidia CEO, क्या चली जाएगी कुर्सी?

Nvidia के CEO जेंसेन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की है. चीनी…

1 hour ago