Independence Day 2025: आज भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पूरे जोश और गर्व के साथ मना रहा है. 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी से आजादी मिली थी और तभी से यह दिन देश की एकता, बलिदान और विकास का प्रतीक बन गया है. हर साल की तरह इस बार भी लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) तिरंगा फहराएंगे और 21 तोपों की सलामी के बाद देश को संबोधित करेंगे.
इस बार का थीम है ‘नया भारत’, जिसका मकसद है 2047 तक भारत को समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना. पीएम मोदी (PM Modi) लगातार 12वीं बार लाल किले (Red Fort) से भाषण देंगे जिसमें देश की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर बात होगी.
सरकार ने इस समारोह को खास बनाने के लिए 5000 मेहमानों को आमंत्रित किया है. इनमें स्पेशल ओलंपिक्स 2025 के खिलाड़ी, किसान, सरपंच, युवा लेखक और स्वच्छता कर्मी शामिल हैं. पहली बार राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में अग्निवीर को शामिल किया गया है, जो देश की नई सैन्य शक्ति का प्रतीक है.
इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी जश्न मनाया जाएगा. देशभर से आए 85 सरपंच इस समारोह में हिस्सा लेंगे, जो ग्रामीण भारत की ताकत को दर्शाता है. कर्तव्य पथ पर रंग-बिरंगी झांकियां दिखाई जाएंगी, जो भारत की विविधता और संस्कृति को दर्शाएंगी. सेना का शौर्य भी देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें-गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही मोदी सरकार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
लाल किले और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 11,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, सीसीटीवी से निगरानी हो रही है और छतों पर स्नाइपर्स भी मौजूद हैं. पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. हर गली, हर मोहल्ला तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है. वाकई आज का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और उत्साह से भरा है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…