देश

केंद्र सरकार सहकारी बीमा कंपनी और दो लाख नई PACS स्थापित करेगी: केंद्रीय मंत्री अमित शाह

Delhi News: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने देशभर में सहकारी क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए कई फैसले लिए हैं. उन्होंने घोषणा की कि केंद्र सरकार सहकारी क्षेत्र में बीमा सेवाओं की सुविधा के लिए एक सहकारी बीमा कंपनी स्थापित करेगी और इससे कई नए अवसर खुलेंगे.

नई इकाई से सहकारी संस्थाओं के लिए जरूरत के मुताबिक बीमा समाधान उपलब्ध होंगे, साथ ही बेहतर जोखिम कवरेज और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

हर पंचायत में दो लाख नई PACS होंगी स्थापित

इसके अलावा, केंद्र सरकार ने दो लाख प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (पीएसीएस) स्थापित करने का फैसला किया, जिससे हर पंचायत में उनकी उपस्थिति संभव हो पाएगी. नई पीएसीएस बहुआयामी होंगी और वे 22 अलग-अलग गतिविधियां कर सकेंगी.

उन्होंने कहा, “प्राथमिक कृषि निधि प्रदान करने के वर्तमान कार्य के अलावा, पीएसीएस पेट्रोल पंप चलाने, गैस वितरण करने, ‘हर घर नल से जल योजना’ के तहत रखरखाव करने और रेलवे और हवाई टिकट बुकिंग करने सहित विभिन्न कार्य करेंगी.”

नैफेड द्वारा आयोजित सम्मेलन में अपने भाषण में केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि 71,000 पीएसीएस में से लगभग 52,000 कम्प्यूटरीकरण और संबंधित पहलों के कारण सक्रिय हो गए हैं.

एक लक्ष्य की ओर मिलकर काम करना: अमित शाह

उन्होंने आगे कहा, “पूरी दुनिया के लिए सहकारिता एक व्यवस्था हो सकती है, लेकिन भारत के लिए सहकारिता हमारी पारंपरिक जीवन पद्धति का दर्शन है. साथ आना, साथ सोचना, एक लक्ष्य की ओर मिलकर काम करना, सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना – यही भारत के जीवन दर्शन की आत्मा है.”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “चाहे देशभर में किसानों के अनाज की एमएसपी पर खरीद हो या पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर गरीब को 5 किलो मुफ्त अनाज उपलब्ध कराना हो, एनसीसीएफ और नैफेड इन सभी पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.”

उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने एक डेटाबेस तैयार किया है, जो राज्य रजिस्ट्रार स्तर पर भी उपलब्ध होगा. इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय, जो राष्ट्रीय स्तर पर काम करेगा, का शिलान्यास अगस्त तक हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना ने विकसित की पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी आधारित स्वदेशी तकनीक, भविष्य की साइबर सुरक्षा में मिलेगा बढ़त

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

18 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

52 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

3 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

3 hours ago