महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
डांस वाले वीडियो पर आप प्रत्याशी चाहत पांडेय का आया रिएक्शन
Chahat Pandey Viral Video: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी आम आदमी पार्टी की एक प्रत्याशी सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल दमोह से उम्मीदवार चाहत पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही हैं. वैसे तो आप पार्टी के उनके चुनाव लड़ाने के बाद से ही वो सुर्खियों में छाई रहीं. अब उनके डांस वाले वीडियो पर राजनीतिक दलों के अपनी प्रतिक्रिया देते निशाना साध रही हैं.
वीडियो वायरल आने के बाद चाहत पांडेय एक तरफ राजनेताओं के निशाने पर आ गई हैं. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यूजर्स उनका काफी सपोर्ट कर रहे हैं. इसके बाद चाहत पांडेय का रिएक्शन सामने आया है.
दरअसल आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पेशे से एक एक्ट्रेस भी हैं. वह टीवी सीरियल में काम भी कर चुकी हैं. अपने वीडियो वायरल होने पर उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है और बीजेपी पर हमला बोला है. चाहत पांडेय ने वीडियो के बारे में बताया कि ये वीडियो उनके घर का ही है और काफी साल पुराना है. एक्ट्रेस ने बताया कि उस गाने में मैं बॉलीवुड सॉन्ग ‘ओ लड़का आंख मारे’ पर डांस कर रही हूं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी के जो नेता उनके वीडियो शेयर कर निशाना साध रहे हैं और मुझे भला बुरा कह रहे हैं. उनकी सोच बहुत ही ओछी है. मैं एक एक्ट्रस हूं और डांस करना मेरा शौक है.
आप प्रत्याशी ने कहा कि उस वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं है. जो मुझे ट्रोल किया जा रहा है. मैंने उस वीडियो में सिर्फ डांस किया है. ये पूरी साजिश के तहत एक अच्छे वीडियो को गलत तरीके से पेश करके आम आदमी पार्टी की एक लड़की को बदनाम करने की कोशिश है. इसके बाद उन्होंने हिजाब वाली तस्वीर पर कहा कि वो एक फोटो एक सीरियल की है. मुझे शो के लिए मुस्लिम लड़की का रोल मिला था. उस समय की फोटो है. जो कि अब एक विशेष समूह से जोड़कर वायरल की जा रही है.
एक्ट्रेस चाहत पांडेय ने पवित्र बंधन, दुर्गा-माता की छाया और नथ जेवर या जंजीर जैसे शो में काम कर चुकी हैं. साल 2016 में उन्होंने पहली बार टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था.
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…