देश

Elections 2023: ‘राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आ रही है’, भाजपाध्यक्ष नड्डा बोले- तेलंगाना में भी हम… VIDEO

JP Nadda RoadShow today: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज तेलंगाना पहुंचे. तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने मुशीराबाद में रोड शो किया. मुशीराबाद में नड्डा बोले, “राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आ रही है और यहां (तेलंगाना) भी हम निर्णायक भूमिका अदा करेंगे.”

मुशीराबाद में रोड शो के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, “मैं यहां लोगों में उत्साह देख रहा हूं. मैं देख रहा हूं कि BRS जिसका नेतृत्व KCR कर रहे हैं उनके लिए तेलंगाना की जनता ने मान लिया है कि वे कुशासन और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं. अब जनता उनसे मुक्ति पाना चाहती है. कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के लिए जानी जाती है और विकास के खिलाफ काम करने के लिए जानी जाती है. जनता उनसे भी छुट्टी पाना चाहती है.”

भाजपा के लिए एकतरफा समर्थन देख रहा हूं: जगत प्रकाश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तेलंगाना में कहा— मैं यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए एकतरफा समर्थन देख रहा हूं. उन्होंने मुशीराबाद में एक रोड शो के दौरान कहा, “मैं ये भी देख रहा हूं कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार आ रही है.”

यह भी पढ़िए: Telangana Election 2023: गोशामहल पहुंचे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, गोलकुंडा में किया रोड शो, ऐसे उमड़ा जनसैलाब VIDEO

गृहमंत्री अमित शाह भी आए तेलंगाना

आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई स्टार प्रचारक तेलंगाना में थे. भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज हैदराबाद के खैरताबाद में रोड शो किया. उनके अलावा भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी प्रचार करने आए. योगी ने गोशामहल के गोलकुंडा में रोड शो किया. उनके रोड शो में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

49 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago